लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: तृणमूल कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष देह व्यापार में गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 4, 2020 06:02 IST

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवकों में टीएमसी यानी तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन चौहान सहित 6 पुलिस गिरफ्तार किए गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक सैक्स रैकेट का खुलासा किया है. 4 महिलाओं सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें तृणमूल कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक सैक्स रैकेट का खुलासा किया है. क्राइम ब्रांच ने क्लीनिक की आड़ में चल रहे इस सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 4 महिलाओं सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें तृणमूल कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल है.

क्राइम ब्रांच के अनुसार राजधानी के बरखेड़ी इलाके में यह सैक्स रैकेट चल रहा था. यहां पर गुप्त रोग की दवाई दुकान और क्लीनिक की आड़ में यह रैकेट चलाया जा रहा था. बिना रजिट्रेस्शन के आरोपी महिला डाक्टर फर्जी तरीके से क्लीनिक चला रही थी. क्राइम ब्रांच पुलिस के अनुसार 6 पुरुष और 4 महिलाओं सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

आरोपियों में पूर्व सरपंच और 2 बिल्डर शामिल होने की बात सामने आई है. क्राइम ब्रांच पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी.

पुलिस के अनुसार यह क्लीनिक करीब एक से डेढ़ साल पहले से चल रहा है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवकों में टीएमसी यानी तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन चौहान सहित 6 पुलिस गिरफ्तार किए गए हैं. आरोपियों में बड़ी बरेली छिंद के पूर्व सरपंच इरफान खान की भी गिरफ्तारी हुई है. सचिन चौहान अपने को ममता बैनर्जी कर करीबी बताता है, यहां तक कि उनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के कयास लग रहे थे.

क्राइम ब्रांच की डीएसपी अदिति भवसार ने बताया कि आज पुलिस ने बरखेड़ी इलाके में एक क्लीनिक पर छापा मारा जहां से 6 पुरूष और 4 महिलाओं की गिरफ्तारी हुई है, जिसमें एक आरोपी के टीएमसी के प्रदेश अध्यक्ष और एक आरोपी के पूर्व सरपंच होने की बात पूछताछ में आई है. सचिन चौहान की रीयल एस्टेट कारोबारी के रूप में भी पहचान है. बहरहाल, मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है.

टॅग्स :सेक्स रैकेटमध्य प्रदेशटीएमसीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?