लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: रेलवे ट्रैकमैन ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, पत्नी और बच्चों ने भी दी जान; सामूहिक आत्महत्या से सहमा जबलपुर

By अंजली चौहान | Updated: June 5, 2024 16:17 IST

Madhya Pradesh Shocker: शहर के पुलिस अधीक्षक सुनील नेमा ने कहा कि यह घटना भेड़ाघाट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिहोदा गांव में एक रेलवे ट्रैक पर हुई, इसके पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चला है।

Open in App

Madhya Pradesh Shocker: मध्य प्रदेश के जबलपुर में आत्महत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रेलवे के एक कर्मचारी ने अपने परिवार सहित आत्महत्या कर ली है। इस वारदात से सभी सदमे में हैं। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, जबलपुर जिले में बुधवार सुबह एक रेलवे ट्रैकमैन और उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ चलती ट्रेन के सामने कूद गए। पुलिस अधीक्षक सुनील नेमा ने कहा कि यह घटना भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के सिहोदा गांव में एक रेलवे ट्रैक पर हुई, उन्होंने कहा कि इसके पीछे का कारण अभी पता नहीं चला है।

उन्होंने कहा कि सिहोदा गांव के निवासी नरेंद्र चढ़ार, उनकी पत्नी रीना और 6 साल और 3 महीने की दो बेटियों के शव रेलवे ट्रैक पर पाए गए, जबकि उनकी मोटरसाइकिल पास में खड़ी मिली।

मौत का कारण साफ नहीं

स्थानीय पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वह जांच में जुट गई है। पुलिस अभी जांच कर रही है और किसी तरह के नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस का कहना है कि मामला जांच के लिए अधिकारियों के पास है और इसे देख कर आत्महत्या की आशंका है लेकिन मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि उन्होंने आत्महत्या की है, उन्होंने कहा कि घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक के ससुर का कहना है कि उनकी बेटी रीना ने मंगलवार को फोन किया और उन्हें अपने और अपनी सास के बीच विवाद के बारे में बताया लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया क्योंकि यह एक सामान्य और आंतरिक पारिवारिक मामला था। उस व्यक्ति ने कहा कि उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उसके दामाद और बेटी ने यह कदम क्यों उठाया और उसे सुबह इस बारे में पता चला।

फिलहाल पुलिस मामले में पारिवारिक एंगल और अन्य एंगल से केस की जांच कर रही। 

टॅग्स :आत्महत्या प्रयासMadhya Pradeshजबलपुरक्राइमभारतीय रेलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?