लाइव न्यूज़ :

मुरैना में एक परिवार के छह लोगों की हत्या के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, सिर पर था 30 हजार रुपये का इनाम

By भाषा | Updated: May 9, 2023 12:35 IST

हाल में मध्य प्रदेश के मुरैना से दिल दहलाने वाली तस्वीर आई थी जब एक गांव में एक ही परिवार के छह लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई थी। इस मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पिछले सप्ताह एक ही परिवार के छह सदस्यों की हत्या करने के आरोपी दो लोगों को पुलिस ने मंगलवार को तड़के संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुरैना के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि चंबल नदी के किनारे उसैथ घाट पर हुई पुलिस के साथ मुठभेड़ में मुख्य आरोपी अजीत सिंह तोमर के बाएं पैर में गोली लगी है।

उन्होंने कहा कि अजीत के साथ एक अन्य मुख्य आरोपी भूपेंद्र तोमर को भी गिरफ्तार किया गया है। महुआ थाना प्रभारी ऋषिकेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों पर 30 हजार रुपये का इनाम था। उसैथ घाट पर आरोपियों ने पुलिस दल पर गोलियां चलाईं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से एक राइफल, दो खाली और एक कारतूस बरामद किया है।

पुलिस ने कहा कि पिछले शुक्रवार को लेपा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर तीन महिलाओं समेत एक ही परिवार के छह लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। उन्होंने कहा कि पीड़ित एक दशक के बाद मुरैना में अपने गांव लौटे थे। हत्याकांड में पीड़ित परिवार की जीवित बची एक महिला ने पत्रकारों को बताया कि उनके परिवार का आरोपियों से 2013 में सरकारी जमीन के एक टुकड़े को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने कहा ‘‘ आरोपियों के परिवार के दो लोगों की तब हत्या कर दी गई थी। इन हत्याओं से हमारा कोई लेना देना नहीं था लेकिन हमारे परिवार के सदस्यों के नाम इस मामले में घसीटे गए।’’ उनके अनुसार, तब से आरोपी उनके परिवार का गांव वापस आने का इंतजार कर रहे थे। 

 

टॅग्स :Madhya Pradeshcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?