लाइव न्यूज़ :

भीख मांगकर गुजारा करने वाली नाबालिग लड़की के साथ सगे भाइयों ने किया बलात्कार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 31, 2018 04:24 IST

आरोपी भाई बालिका के परिचित हैं, दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। बच्ची के पिता की मौत हो चुकी है।

Open in App

इंदौर। 31 अगस्त: मध्य प्रदेश के देवास में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मानसिक रूप से विक्षिप्त मां, छोटे भाई और अपना पेट भरने के लिए भीख मांग कर गुजारा करने वाली 12 साल की बच्ची को दो सगे भाइयों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ पास्को एक्ट में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार गजरा गियर्स चौराहा के समीप रहने वाले आरोपी भाई करण और अजरुन ने रेलवे स्टैंड के समीप एक गोडाउन में क्षेत्र की 12 साल की बालिका से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब भाई के साथ शहर में भीख मांगने के लिए घूम रही थी। 

इस बच्ची को चाइल्ड लाइन ने जिला अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में भेजा, जहां कुछ दिन तक रहने के बाद बच्ची ने अपने साथ हुए शोषण के बारे में बताया। यहां से मामला कोतवाली थाने पहुंचा। जहां आरोपियों के खिलाफ गुरुवार सुबह धारा 376 डी (2) (एन), 506 व लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। कोतवाली टीआई महेंद्रसिंह परमार ने बताया दोनों आरोपी भाई बालिका के परिचित हैं, दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। बच्ची के पिता की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशरेपइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने