लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः हॉस्टल के कमरे में मेडिकल छात्रा से प्रोफेसर ने किया रेप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 1, 2018 16:50 IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में शादी के झांसे पर एक मेडिकल छात्रा से रेप का मामला सामना आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Open in App

इन्दौर, 01 मई (रिपोर्ट- मुकेश मिश्र): मध्य प्रदेश के इन्दौर में एक मेडिकल छात्रा ने असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि शादी का झांसा देकर प्रोफेसर ने हॉस्टल में कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाये। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

आरोपी फिलहाल खंडवा मेडिकल कॉलेज में पदस्थ है। सीएसपी जूनी इन्दौर बसंत मिश्रा ने बताया कि पीड़िता धामनोद की रहने वाली है और इन्दौर के आयुर्वेद कॉलेज से बीएएमएस कर रही है।

पढ़ाई के दौरान पीड़िता का परिचय फेसबुक के माध्यम से एमजीएम मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. बसंत निगवाल से हुआ। परिचय दोस्ती में बदल गया। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार उसे अपने हॉस्टल के कमरें में बुलाया और उसके साथ सम्बन्ध बनाये।

इस बीच आरोपी प्रोफेसर की शादी कही और लग गई। उसकी सगाई भी हो गई। यह बात जब पीड़िता को लगी तो वह प्रेफेसर से मिलने गयी। प्रोफेसर ने उसे दुत्कार कर भाग दिया।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली: पॉश इलाके में सांसद के घर कैश और जूलरी की हुई चोरी, केस हुआ दर्ज

जिसके बाद उसने पुलिस की शरण ली। चूंकि पीड़िता भवरकुआँ थाने क्षेत्र में रहती थी। इसलिए उसने वहाँ इस मामले की शिकायत की थी। चूंकि घटना स्थल संयोगितागंज थाना क्षेत्र का है।

इसलिए जीरों में कायमी करके इस मामले को वहाँ भेज दिया गया है। आरोपी वर्तमान में खंडवा मेडिकल कॉलेज में असिस्टेट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी पुलिस लेगी।

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने