लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: बालू माफिया के खिलाफ रिपोर्ट करने वाले पत्रकार की ट्रक से कुचलकर हत्या, सामने आया CCTV वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 26, 2018 18:41 IST

पत्रकार संदीप शर्मा ने कुछ दिनों पहले शिकायत भी दर्ज करवाई थी, उनको जान से मारने की धमकी मिल रही

Open in App

भोपाल, 26 मार्च: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पत्रकार संदीप शर्मा को एक ट्रक ने कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गयी। संदीप शर्मा ने प्रदेश के बालू माफियाओं के खिलाफ रिपोर्टिंग की थी जिसके बाद से उन्हें जान से मारने की धमकियाँ मिल रही थीं। संदीप शर्मा ने कुछ दिनों पहले ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी कि उनको जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं। लेकिन पुलिस ने इसके ऊपर कोई एक्शन नहीं लिया था। मध्य प्रदेश में इससे पहले भी बालू माफिया पर पत्रकारों और पुलिस अफसरों की हत्या का आरोप लगता रहा है।बीते चौबीस घंटे में इस तरह मारे जाने वाले संदीप शर्मा तीसरे पत्रकार हैं। इससे पहले रविवार (25 मार्च) को बिहार के एक गाँव के मुखिया ने दो पत्रकारों को कथित तौर पर अपनी स्कॉर्पियों से कुचलकर मार डाला।

 न्यूज एजेंसी एएआई के मुताबिक संदीप शर्मा बाइक से कहीं जा रहे थे और अचानक पीछे से आई ट्रक ने उनपर हमला कर दिया। वीडियो देखकर यह साफ पता चल रहा है कि यह कोई एक्सीडेंट नहीं है बल्कि एक सोची समझी मर्डर की प्लानिंग है। 

घटना सोमवार 26 मार्च सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीचे की है। चौकाने वाली बात यह है कि ड्राइवर ने ट्रक से इस वारदात को अंजाम सिटी कोतवाली के सामने दिया। संदिप शर्मा को ट्रक से कुचलने के बाद ट्रक ड्राइवर ने घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर ट्रक रोका और ट्रक के टायर भी बदले। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह ट्रक मिस्टर भास्कर के नाम से रजिस्टर है।

कई अधिकारियों के खिलाफ कर चुके थे स्टिंग

संदीप हमेशा से ही रेत माफियाओं के निशाने पर रहते थे। वह कई अधिकारियों के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन कर चुके थे। संदीप के स्टिंग ऑपरेशन की वजह से भिंड के लाहर इलाके के एसडीओपी अवनीश बंसल और  इंद्रवीर सिंह के अलावा कई अधिकारियों का ट्रांसफर किया जा चुका है। 

पुलिस ने फंसाया था झूठे मामले में 

स्थानीय रिपोर्टर अरविंद शर्मा के मुताबिक संदीप शर्मा कई स्टिंग ऑपरेशन कर चुके थे जिसके चलते हमेशा से प्रशासन रेत माफियाओं के निशाने पर थे। संदिप शर्मा इससे पहले जान से मारने की धमकी की एफआईआर भी दर्ज करवा चुके थे लेकिन पुलिस का रवैया सुस्त बना रहा। अधिकारियों ने इन्हें कई बार झूठे मामले में भी फंसाया था। एक बार संदीप किसी रिपोर्टिंग के लिए गए हुए थे, जहां दलितों ने इनकी पिटाई की थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में उल्टा संदीप के खिलाफ ही मामला दर्ज किया था।

बता दें इस घटना से पत्रकारों की सुरक्षा को पर फिर से एक बार सवाल खड़ा हो गया है। भोजपुर में रविवार 25 मार्च की रात एक पत्रकार समेत दो लोगों को स्कॉर्पियो से रौंदकर मार डाला गया है। खबर के मुताबिक बीती रात भोजपुर जिले में अपराधियों ने दो पत्रकारों को गाड़ी से कुचल कर मार डाला है। यह घटना बिहार के आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव के नजदीक हुई है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज