लाइव न्यूज़ :

भाई-बहन के बीच थे अवैध रिश्ते, ससुर को लगी भनक तो ऐसे कर दी हत्या

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 9, 2018 17:49 IST

घटना मध्यप्रदेश इंदौर की है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

इन्दौरः09 जुलाई: इन्दौर में रिश्तों को दागदार करने वाला एक मामला सामने आया है. रिश्ते में भाई बहन लगने वाले युवक-युवती के बीच अवैध सम्बन्ध थे। इस सम्बन्ध की भनक जब-जब युवती के ससुर को लगी तो भाई ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

सिमरोल पुलिस ने बताया कि बीते 2 जुलाई को एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की लाश पुलिस ने बरामद करी थी. किसी ने सिर कुचल कर हत्या कर दी थी. मृतक की पहचान शिप्रा के धनखेड़ी निवासी बाबूलाल के रुप में हुई थी. जांच के दौरान सिमरोल के एक शराब दुकान के सीसीटीवी कैमरें की रिकार्डिंग में मृतक एक युवक के साथ शराब पीता दिखाई दे रहा था.

हत्या या आत्महत्या, उलझती ही जा रही गुत्थी, बुराड़ी मौत मामले की जानें पूरी टाइमलाइन

पुलिस ने युवक को ढूंढ कर जब उससे पूछताछ की तो उसने बाबूलाल की हत्या करना स्वीकार किया. आरोपी का नाम राजेश है. उसने बताया कि मृतक की बहू रिश्ते में उसकी ममेरी बहन लगती है. उसका उसके साथ अवैध सम्बन्ध था. उसका पति सुबह काम से चल जाता था और रात को लौटता था.इस बीच आरोपी बहन के ससुराल पहुंच जाता था.

बाबूलाल को बहू और राजेश के बीच सम्बन्ध होने का पता चल गया था. इसलिए जब राजेश उसके घर पहुंचा तो वह भी उसके साथ बैठा रहता था. राजेश को यह बात खलने लगी थी. घटना वाले दिन राजेश बाबूलाल को शराब पिलाने के लिए सिमरोल लेकर पहुंचा. वह उसने और बाबूलाल ने शराब पी. फिर लौटते समय कनाड गाँव के पास सिर कुचल कर उसकी हत्या कर दी.

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :मध्य प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला