लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के गुना में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, हंगामे और प्रदर्शन के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2022 08:31 IST

मध्य प्रदेश के गुना जिले में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। दो फरार है। कुल 7 आरोपी में दो नाबालिग लड़के भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के गुना जिले में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना।सात आरोपियों में दो नाबालिग लड़के भी शामिल, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा।पीड़िता शुक्रवार देर शाम बेहोश मिली थी, अभी उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के गुना जिले में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस वारदात को शुक्रवार को सात लोगों द्वारा अंजाम दिया गया। इसमें दो नाबालिग लड़के भी हैं। पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने पोक्सो (POCSO) की विभिन्न धाराओं के तहत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

पीड़िता को स्थानीय लोगों ने एक सुनसान जगह पर बेहोशी की हालत में पाया। घटना की खबर फैलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को करीब तीन घंटे तक चाचौड़ा-बीनागंज सड़क जाम कर दिया।

गुना: स्कूल से देर शाम तक नहीं लौटी, फिर मिली बेहोश

सामने आई जानकारी के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था, लेकिन पुलिस को अभी तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है। वहीं, 10वीं कक्षा की छात्रा के पिता ने कहा कि उनकी बेटी शुक्रवार को स्कूल गई थी, लेकिन देर शाम घर नहीं लौटी और कुछ घंटे बाद वह एक घर के पीछे बेहोश पड़ी मिली थी। उन्होंने बताया कि होश में आने के बाद बालिका ने अपने साथ सामूहिक बलात्कार की बात बताई। 

दो नाबालिग समेत तीन आरोपी पकड़े गए

पुलिस के अनुसार अभी सात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 और 366 (ए) और पोक्सो की धारा 11/12 और 16/18 के तहत नाबालिग लड़की का अपहरण करने और यौन संबंध के लिए मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से दो की पहचान विवेक मीणा और मोहित मीणा के रूप में हुई है। दो नाबालिग आरोपी भी पकड़े गए हैं। वहीं, फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है।

विरोध के बाद जिला प्रशासन ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों के परिवारों को नोटिस भी जारी किया है और बताया गया है कि यदि उनके घर का निर्माण अवैध पाया गया तो उसे तबाह कर दिया जाएगा। चाछोड़ा से कांग्रेस विधायक, लक्ष्मण सिंह प्रदर्शन में भाग लेने वालों में शामिल रहे। इन्होंने दावा किया कि पीड़िता ने सात लोगों का नाम लिया है लेकिन पुलिस ने केवल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिंह ने यह भी दावा किया कि पीड़िता को नशा दिया गया था और वह काफी देर तक बेहोश रही। भाजपा की पूर्व विधायक ममता मीणा ने भी प्रदर्शन में भाग लिया, जिसे प्रशासन के आश्वासन के बाद लगभग तीन घंटे के बाद खत्म कर दिया गया।

इस दौरान शहर की कई महिलाएं व युवतियां स्थानीय एसडीएम कार्यालय पहुंचीं और आरोपियों की संपत्तियों को गिराने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी घटना की निंदा करते हुए मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और राज्य सरकार पर निशाना साधा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya PradeshगैंगरेपGang rape
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप