लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के गुना में दिल दहलाने वाली वारदात, आदिवासी महिला को जिंदा जलाया, वीडियो भी बनाते रहे आरोपी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2022 12:48 IST

मध्य प्रदेश के गुना से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक आदिवासी महिला को जिंदा जला दिया गया। बताया जा रहा है कि 6 बीघा जमीन के विवाद के चलते महिला को आग के हवाला कर दिया। पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे मध्य प्रदेश में आदिवासी महिला को जिंदा जलाने का मामला, 80 फीसदी जल चुका है शरीर।जमीन के विवाद की वजह से आरोपियों द्वारा लगाई गई आग, दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।दर्द में चिल्लाती आदिवासी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

गुना: मध्य प्रदेश में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक आदिवासी महिला को जिंदा जलाने का वीडियो सामने आया। महिला दर्द में चिल्लाती रही लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। वीडियो मध्यप्रदेश के गुना का है। सामने आई जानकारी के मुताबिक 38 साल की महिला को कुछ लोगों ने डीजल डाल कर आग के हवाले कर दिया था । मामले में फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। 

जमीन के विवाद की वजह से लगाई आग 

जानकारी के मुताबिक महिला का 6 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते ग्रामीणों के समूह ने महिला पर खेत में डीजल डालकर उसे जिंदा जला दिया। इतना ही नहीं जब महिला दर्द में चिल्ला रही थी और मदद की गुहार लगा रही थी तब आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला जलती नजर आ रही है। यह वीडियो आरोपी ने महिला की ओर दौड़ते हुए यह कहते हुए बनाया था कि 'चलो वीडियो बनाते हैं' उसने खुद को आग लगा ली है। आरोपियों ने इस पूरी घटना को खुदकुशी दिखाने के लिए ये वीडियो बनाया। 

80 फीसदी जल चुका है महिला का शरीर

पीड़ित महिला फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। उसका शरीर 80 फीसदी जल चुका है। आदिवासी महिला जिंदगी और मौत से लड़ रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया था उसके बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया गया।  उसका इलाज जारी है। पुलिस की माने तो उन्हे पूरे मामले की जानकारी शनिवार दोपहर को मिली थी। पीड़िता रामप्यारी बाई के परिवार वालों ने कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पीड़ित महिला के पति की जमीन पर किया कब्जा

पीड़ित के पति अर्जुन ने पुलिस को बताया कि पूरा मामला जमीन के विवाद से जुड़ा था। आरोपी ने अर्जुन की छह बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया था जो कानूनी रूप से उसकी थी। तहसीलदार के पास इससे पहले मामला सुलझ गया था और जमीन का कब्जा अर्जुन और उसके परिवार को दे दिया गया था।

हालांकि शनिवार को जब महिला खेत पर पंहुची तो आरोपी जमीन जोत रहे थे। महिला ने उन्हे रोका तो आरोपियों ने महिला के उपर डीजल डाल कर उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, आरोपियों का दावा है कि महिला ने खुद को आग के हवाले किया है।

टॅग्स :Madhya Pradeshक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?