लाइव न्यूज़ :

दर्द से तड़प रहे थे मरीज, दरवाजा बंद कर सरकारी अस्पताल न्यू ईयर पार्टी मना रहीं थीं नर्सें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 3, 2019 06:20 IST

अधिकारियों ने जब सरकारी अस्पताल के उस दरवाजे का ताला तुड़वाया और अंदर देखा तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए

Open in App

मध्यप्रदेश के नीमच के सरकारी अस्पताल में एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. न्यू ईयर को एक हादसे में घायल लोग ट्रामा सेंटर में दर्द से तड़प रहे थे और वहां की ड्यूटी नर्सें पार्टी मनाने में व्यस्त थीं. इस मामले में अपर कलेक्टर कमलेश भार्गव ने 2 नर्स को निलंबित कर दिया. वहीं, स्टाफ के पांच सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

एक जनवरी को दोपहर में मनासा थाना इलाके के देवरी खवासा के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गई. इस हादसे में करीब 15 लोग घायल हुए थे, जिन्हें नीमच के ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया था. जब वहां कुछ पत्रकार हादसे में घायलों का कवरेज करने के लिए पहुंचे, तभी उन्हें एक बंद कमरे में से गाने की आवाज सुनाई दी, जिसे सुनकर वे सब उस कमरे की ओर गए और गेट खोलकर देखा तो वह चौंक उठे.

दरअसल, स्टाफ की नर्सें रूम में नए साल की पार्टी मना रही थीं. पत्रकार ने पार्टी मनाने का कवरेज करना शुरू किया तो यह देख नर्सें कमरे का दरवाजा लॉक करके वहां से भाग गईं. बाद में पत्रकारों ने मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी तो मौके पर अपर कलेक्टर ने पहुंचकर दरवाजा खुलवाने के लिए वार्डब्वॉय से चाबी मांगी.

लेकिन वह आनाकानी करते हुए दिखाई दिया. इस पर अधिकारियों ने जब दरवाजे का ताला तुड़वाया और अंदर देखा तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए, क्योंकि अंदर न्यू ईयर की पार्टी मनाने के लिए कमरे को सजा रखा था.

टॅग्स :न्यू ईयर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: सनातन परंपरा का उत्सव मकर संक्रांति

भारतनारी तू कमजोर नहीं, क्यों पुरुषों जैसा बनती है?

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

क्राइम अलर्टनववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने के कारण 868 चालान काटे, 2025 से 56 फीसदी अधिक

भारतDelhi: न्यू ईयर पर ट्रैफिक रूल ब्रेक करना पड़ा भारी, काटे गए 868 चालान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला