लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: पेट्रोल पंप के नाम पर 2 करोड़ की ठगी, आरोपी दंपति गिरफ्तार

By संजय परोहा | Updated: July 26, 2023 20:58 IST

पेट्रोल पम्प न खुलने पर मनोज कस्तवार की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने 19 जुलाई 2023 को धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

Open in App

जबलपुर संभाग स्थित कटनी में व्यापारी मनोज कस्तवार के साथ दो करोड़ रुपए की ठगी करने वाले दम्पति को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मनोज को पेट्रोल पम्प खुलवाने का झांसा देकर रुपए हड़प लिए थे।

पुलिस को अभी मामले में तीन आरोपियों की और तलाश है। जिन्हे पकडने के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।इस संबंध में कोतवाली थानाप्रभारी अजय सिंह ने बताया कि रघुनाथ गंज निवासी मनोज कस्तवार को गौरव शर्मा नामक व्यक्ति ने 15 दिसम्बर 2020 को मोबाइल पर फोन कर पेट्रोल पम्प खुलवाने के संबंध में चर्चा की।

चर्चा के दौरान मनोज भी गौरव शर्मा की बातों आ गए और उन्होने 17 दिसम्बर को 50 हजार रुपए गौरव के खाते में डाल दिए। इसके बाद दोनों के बीच  हुई बातचीत के बाद दो करोड़ 14 लाख रुपए अलग-अलग बैंक खातों में जमा करा दिए गए।

पेट्रोल पम्प न खुलने पर मनोज कस्तवार की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने 19 जुलाई 2023 को धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी। जांच के दौरान पुलिस साक्ष्यों के आधार पर दिल्ली पहुंच गई। जहां से पुलिस ने रिहाना व उसके पति हिमताज खान को हिरासत में ले लिया। 

टॅग्स :जबलपुरMadhya PradeshMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी