लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का फोन हुआ हैक, काग्रेस नेता से मांगा गया 10 लाख रुपया, पुलिस केस दर्ज

By नितिन गुप्ता | Updated: July 13, 2023 07:30 IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी फोन हैकिंग का शिकार हो गए हैं। कमलनाथ के हैक हुए फोन से देवास कांग्रेस अध्यक्ष के पास फोन आया और उनसे 10 लाख रुपये की मांग की गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का फोन हुआ हैक, मांगी गई 10 लाख रुपये की रकमकमलनाथ के हैक हुए फोन से देवास कांग्रेस अध्यक्ष से की गई धन उगाही की कोशिश देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने दर्ज कराई शिकायत, पुलिस जुटी जांच में

देवास: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता औऱ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का फोन अपराधियों द्वारा हैक करने की सूचना मिल रही है। जानकारी के अनुसार कमलनाथ के हैक हुए फोन से देवास कांग्रेस अध्यक्ष के पास फोन आया और उनसे 10 लाख रुपये की मांग की गई है। 

जी हां, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी फोन हैकिंग का शिकार हो गए हैं। बीते मंगलवार को कमलनाथ के मोबाइल नम्बर से प्रदेश के कई कांग्रेस नेताओं को फोन लगाकर पैसों की मांग की गई। इनमे देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी भी शामिल हैं ।

घटना के संबंध में देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने बताया कि उनके पास पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मोबाइल नंबर से फोन आया है और फोन करने वाले ने उनसे 10 लाख रुपए की मांग की और उस पैसे को किसी अन्य व्यक्ति को पहुंचाने के लिए कहा।

कांग्रेस नेता मनोज राजानी अभी मामले को समझने की कोशिश कर रहे थे कि कुछ ही देर में एक अन्य व्यक्ति का फोन उनके मोबाइल पर आता है और वह भी उनसे पेमेंट की बात कहता है। इसके बाद मनोज राजानी समझ गये कि पूर्व सीएम कमलनाथ का फोन हैक हो गया है और अपराधी फ्रॉड कॉल के जरिये उनसे धन उगाही कर रहे हैं। 

मामले को समझते ही देवास कांग्रेस से पूर्व प्रमुख मनोज राजानी ने फौरन देवास के पुलिस अधीक्षक को इस बाबत पत्र लिखा और उन्हें प्राप्थना पत्र देकर कमलनाथ का फोन हैक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में राजानी ने बताया कि मंगलवार को शाम 5.16 बजे कमलनाथ जी के मोबाइल नंबर 98......88 से उनके मोबाइल नंबर 94......85 पर फोन आया। 

फोन करने वाले ने बताया कि वो कमलनाथ के यहां से बोल रहा है और वो 10 लाख रुपये का इंतजाम करें। इसके थोड़ी देर के बाद उनके मोबाइल पर जयपुर से वैभव गेहलोत के नाम से फोन आएगा, जिन्हें 10 लाख रुपए दे देना। इसके बाद शाम 5.22 पर मोबाइल नंबर 80......32 से एक फोन आया कि जो साहब ने कहा वो कर दीजिए।

राजानी ने कॉल करने वाले संबंधित व्यक्ति को उस समय टाल दिया और इसके बाद उन्होंने अपने वरिष्ठ नेताओं से संपर्क करके फोन पर पैसे मांगे जाने की घटना की चर्चा की। उसके बाद उन्हें पता चला कि किसी ने कमलनाथ का फोन हैक करके उनसे उगाही के लिए कॉल किया है। इसके बाद कांग्रेस नेता मनोज राजानी ने एसपी को आवेदन देकर मामले में जांच करने और कार्रवाई की मांग की है।

टॅग्स :कमलनाथफोनमोबाइलकांग्रेसDewasक्राइममध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो