लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: 'सीरियल किलर' का खौफ, सिक्यूरिटी गार्ड को हथौड़े और पत्थर से मार रहा, 48 घंटे में दो मर्डर

By विनीत कुमार | Updated: September 1, 2022 11:01 IST

मध्य प्रदेश के सागर में इन दिनों सीरियल किलर की दहशत फैली है। ऐसी आशंका है कि कोई एक ही शख्स सिक्यूरिटी गार्ड्स को निशाना बना रहा है। अब तक हमले की चार वारदात हुई है। इसमें तीन गार्ड्स की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के सागर जिले में 'सीरियल किलर' को लेकर खौफ, सिक्योरिटी गार्ड्स को बना रहा निशाना।मई से अब तक चार गार्ड्स पर हमले, तीन की मौत, एक अस्पताल में भर्ती है।48 घंटे में तीन हमले किए गए हैं, दो गार्ड्स की मौत, सुरक्षा गार्डों के सिर पर हथौड़े, फावड़े और पत्थरों से किया जा रहा हमला।

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में इन दिनों एक संदिग्ध 'सीरियल किलर' को लेकर खौफ बढ़ता जा रहा है। दरअसल, ऐसी आशंका है कोई शख्स जिले में सिक्यूरिटी गार्ड्स को अपना निशाना बना रहा है। वह हथौड़े या किसी भारी चीज सहित पत्थरों से ऐसी हत्याएं कर रहा है। अभी तक जिले में चार ऐसे मामले पुलिस के सामने आ चुके हैं। इसमें तीन हमले 48 घंटों में हुए हैं। इनमें दो की जान चली गई है जबकि एक गार्ड अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है।

इन हत्याओं के एक-दूसरे से जुड़े होने की बात उस समय सामने आई जब मारे गए दूसरे शख्स का मोबाइल फोन तीसरी हत्या की घटना वाली जगह के करीब मिला। ये दोनों हत्याएं भी अलग-अलग पुलिस थानों के इलाके में हुई थी। ऐसे अब तक चार हमलों में जिन तीन सिक्योरिटी गार्ड की हत्या हुई है, उनकी पहचान कल्याण लोधी, उत्तम रजक और शंभूराम दुबे के तौर पर हुई है। इन सभी की उम्र 50 से 60 साल के बीच थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना ने कहा है कि वे पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

चौथा पीड़ित गार्ड अस्पताल में भर्ती

चौथा मामला मोती नगर इलाके में मंगलवार रात को सामने आया जब एक सुरक्षा गार्ड पर हमला किया गया। उसके सिर पर बहुत तेज चोट पहुंचाई गई थी। पीड़ित की पहचान मंगल अहिरवार के रूप में हुई। उसे जिसे भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है।

बहरहाल, इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले को 'स्टोनमैन' कहा जाने लगा है। पुलिस ने कहा कि वे रहस्यमय हत्यारे के बारे में सुराग हासिल करने के लिए चौथे पीड़ित के कुछ ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले रविवार और सोमवार की रात छावनी व सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दो लोगों की हत्या कर दी गई थी।

स्थानीय लोगों में सीरियल किलर का खौफ

हत्या की ऐसी घटनाओं से स्थानीय में दहशत और आक्रोश व्याप्त है। वहीं, पुलिस ने कहा कि हत्यारे ने हर घटना में रात में अंजाम में दिया है। पुलिस के मुताबिक हर मामले में सुरक्षा गार्डों के सिर पर हथौड़े, फावड़े और पत्थरों आदि से हमला किया गया था।

ऐसी रहस्यमयी हत्याओं की घटनाओं की शुरुआत इस साल मई में तब शुरू हुईं जब मकरोनिया थाने के तहत आने वाले इलाके में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी गई।

टॅग्स :Madhya Pradeshक्राइम न्यूज हिंदीहत्यामर्डर मिस्ट्रीMurder Mystery
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज