लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: बेटी पैदा करने पर महिला को गर्म सरिये से दागा, सास और ससुर सहित पति ने भी किया प्रताड़ित

By नितिन गुप्ता | Updated: March 21, 2022 13:02 IST

मध्य प्रदेश के देवास जिले के बरोठा थाना क्षेत्र के नरियाखेड़ा गांव की ये पूरी घटना है। मामला सामने उस समय आया जब महिला के मायके वाले उससे मिलने पहुंचे। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के देवास जिला के बरोठा थाना अंतर्गत नरियाखेड़ा गांव की घटना।तीन साल पहले हुई थी शादी, बेटी के जन्म के बाद प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हुआ।पुलिस के पास शिकायत के बाद अब ससुराल वाले फरार हो गए हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

देवास: आज के इस आधुनिक युग में भी बेटे की चाहत लोगों को हैवान बना रही है, इसके लिए वे प्रताड़ना की हद पार कर रह हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के देवास जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर  बरोठा थाना अंतर्गत नरियाखेड़ा गांव का सामने आया है। 

यहां बेटी पैदा होने पर ससुरालवालों ने एक महिला को गर्म सरिये से दाग दिया। जिससे उसके हाथों-पैरों में जख्म हो गए हैं। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के मायका पक्ष अपनी बेटी से मिलने आया। मायके वालों ने डायल 100 को बुलाया और महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता के पति के साथ-साथ 5 लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया हैं। 

तीन साल पहले हुई थी महिला की शादी

यह घटना देवास जिले के बरोठा थाना अंतर्गत नरियाखेड़ा गांव की है। बरोठा थाना प्रभारी शेलेन्द्र मुकाती के मुताबिक 22 साल की लक्ष्मी निवासी तिल्लोर (खुड़ेल जिला इंदौर) की शादी बबलू झाला, निवासी नरियाखेड़ा बरोठा (देवास) के साथ तीन साल पहले हुई थी।  एक साल बाद घर में बेटी का जन्म हुआ।

चूंकि, लक्ष्मी की देवरानी ने बेटे को जन्म दिया था, तो घरवाले लक्ष्मी को प्रताड़ित करने लगे। पति बबलू और ससुराल वाले हर वक्त बहू को ताना देते धीरे धीरे मामला मारपीट तक पहुंच गया। विगत 16 मार्च को पति बबलू और उसके ससुर, सास, देवर व देवरानी ने प्रताड़ना की हदें पार कर दीं।  उन्होंने उसे बांधकर गरम सरिये से दागा।

महिला के साथ प्रताड़ना

लक्ष्मी के ससुराल वाले फरार, पुलिस तलाश में जुटी

लक्ष्मी की हालत खराब होने की जानकारी मिलते ही उसके मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे। लक्ष्मी की हालत देखकर उनके होश उड़ गए।  उन्होंने डायल 100 को बुलाया।  इसके बाद लक्ष्मी को बरोठा थाने लाया गया। यहां लक्ष्मी ने अपने साथ हुए अत्याचार की कहानी पुलिस को बताई।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति बबलू झाला, ससुर भेरू झाला, सास मंजू झाला, देवर अंकित झाला, देवरानी काजल झाला के खिलाफ धारा 498- ए, 323, 324, 326, 504, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया और लक्ष्मी का मेडिकल करवाया गया । फिलहाल लक्ष्मी का इलाज किया जा रहा है, जबकि उसके ससुराल वाले आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं ।

टॅग्स :Madhya Pradeshcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?