लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: युवक से परेशान महिला ने पिया एसिड, परिजनों ने लगाया 'लव जिहाद' का आरोप

By नितिन गुप्ता | Updated: June 11, 2023 14:54 IST

Open in App

देवास: मध्य प्रदेश के देवास शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के गाँव शिप्रा में एक युवक की प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहित महिला ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। शनिवार रात महिला की मौत के बाद महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और गाँव के ही एक मुस्लिम युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाया। 

देर रात आक्रोशित लोगों ने आरोपि के घर पर पथराव कर एक वाहन में आग लगा दी । हिंदूवादी संगठन के लोग एकत्रित होकर विरोध कर मामले में आरोपित मुस्लिम युवक पर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शिप्रा में मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात है। महिला के शव को पीएम के बाद दाह संस्कार के लिए पहुंचा दिया गया, लेकिन यहां भी परिजनों का कहना था कि युवक पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 

देवास एसपी सम्पत उपाध्याय ने बताया कि क्षिप्रा निवासी मृत महिला रीना पति सुंदर जोशी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में आरोपी जाकिर पिता अक्कू के खिलाफ औद्योगिक थाने में आईपीसी 354 में अपराध दर्ज किया गया है । शिप्रा में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में हैं । पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी पक्ष द्वारा पथराव या आगजनी की रिपोर्ट नही की गई हैं।

टॅग्स :Madhya Pradeshक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम