लाइव न्यूज़ :

'हेलो, गलती से आपका नंबर लग गया...', देवास के चर्चित 'हनीट्रैप' मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार, डॉक्टर को फंसाया था जाल में

By नितिन गुप्ता | Updated: September 2, 2022 07:39 IST

देवास में एक डॉक्टर को फंसा कर उससे रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे राजस्थान से पकड़ा गया। हालांकि मामले में दो अन्य आरोपी डॉक्टर फरार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेवास के हनीट्रैप कांड में आरोपी महिला को पुलिस ने राजस्थान के भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया।देवास के निजी प्राइम हॉस्पिटल के मालिक डॉ पवन चिल्लोरिया से 9 लाख रुपये ऐंठने का आरोप।मामले में दो अन्य आरोपी डॉक्टर फरार हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं।

देवास: मध्य प्रदेश के देवास में चर्चित हनीट्रैप मामले में आरोपी महिला को पुलिस ने राजस्थान के भीलवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को गुरुवार रात देवास लाया गया। पुलिस पूछताछ के बाद उसे शुक्रवार को न्यायालय  में पेश किया जायेगा। 

दरअसल देवास के निजी प्राइम हॉस्पिटल के मालिक डॉ पवन चिल्लोरिया से 9 लाख रुपये ब्लैकमेल कर ऐंठने के बाद महिला और देवास के दो डॉक्टरो के खिलाफ फरियादी डॉक्टर के आवेदन पर एफआईआर दर्ज हुई थी। उसके बाद पुलिस ने हनीट्रैप की मुख्य आरोपी जोया उर्फ मोनिशा डेविड को गिरफ्तार कर लिया है। 

क्या है देवास में हनीट्रैप का पूरा मामला?

देवास के एसपी डॉ शिवदयाल सिंह ने बताया कि देवास में निजी अस्पताल का संचालन करने वाले डॉ पवन चिल्लोरिया ने अपने आवेदन में बताया कि 17 जून 2022 को फरियादी के पास एक युवती का फोन आया था। उसने पूछा कि आप डॉ. सिंघल बोल रहे हो, इसके बाद डॉ ने युवती से पूछा कि मेरा नंबर कहां से मिला तो उसने कहा मैं डॉ. सिंघल को फोन लगा रही थी लेकिन आप को लग गया। 

कुछ देर बाद फिर से फोन किया। लड़की ने अपना नाम जोया खान बताते हुए कहा कि गलती से आपको नंबर लगा था, आपसे बात की तो लगा कि आप बहुत अच्छे इंसान हो, आपसे दोस्ती की जा सकती है। इसके बाद डॉक्टर से दोस्ती बढ़ाते हुए नाम, पता आदि जानकारी ली। 

बाद में युवती के साथ डॉक्टर की मुलाकात हुई, इस दौरान कुछ अन्य लोग भी शामिल रहे। इस मुलाकात के दौरान कुछ फोटो-वीडियो बना लिए गए और फिर बाद में डॉक्टर को धमकाकर नगद व ऑनलाइन मिलाकर करीब 9 लाख रुपए तीन आरोपियों ने वसूल लिए। इसके बाद भी डॉक्टर पर दबाव बनाते रहे, परेशान होकर डॉक्टर ने पुलिस को शिकायती आवेदन दिया था। 

15 दिन पहले मामला पुलिस ने किया था दर्ज

इसकी जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 दिन पहले युवती जोया उर्फ मोनिषा डेविड निवासी भीलवाड़ा राजस्थान के अलावा अन्य दो आरोपी डॉ. संतोष दाबाड़े निवासी कैलादेवी रोड देवास, डॉ. महेंद्र गालोदिया निवासी टोंकखुर्द जिला देवास के खिलाफ धारा 384, 120-बी के तहत केस दर्ज किया गया था ।

एसपी डॉ शिवदयाल सिंह ने बताया कि फरियादी डॉक्टर के आवेदन के आधार पर कई स्थानों की जांच कर सीसीटीवी फुटेज और बयान लिये गये हैं। मामले में आरोपी महिला की तलाश के लिये टीम भीलवाड़ा भेजी गई थी, जहां से महिला को हिरासत में लेकर देवास लाया गया। महिला से पूछताछ की जा रही हैं। हालांकि इस मामले के दो अन्य आरोपी डॉक्टर फरार हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीDewasMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप