लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा: अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान में फेल होने पर 17 वर्षीय दो छात्राओं ने आत्महत्या की, जांच शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2022 17:40 IST

Madhya Pradesh Board Exam: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया था। तिरोड़ी थाना प्रभारी चेन सिंह उइके ने बताया कि बालाघाट जिले के गुडरुघाट गांव में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देरजनी लिल्हारे अंग्रेजी विषय में फेल होने के कारण निराश महसूस कर रही थी। चचेरे भाई से फोन पर बात करते हुए कुएं में छलांग लगा दी। फोन पर कूदने की आवाज सुनकर रजनी के चचेरे भाई ने परिवार को सूचित किया।

बालाघाटः मध्य प्रदेश में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद बालाघाट और टीकमगढ़ जिलों में हुई अलग-अलग घटनाओं में 17 वर्षीय दो छात्राओं ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

 

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया था। तिरोड़ी थाना प्रभारी चेन सिंह उइके ने बताया कि शुक्रवार रात को बालाघाट जिले के गुडरुघाट गांव में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि रजनी लिल्हारे अंग्रेजी विषय में फेल होने के कारण निराश महसूस कर रही थी। उन्होंने बताया कि वह घर से निकली और अपने चचेरे भाई से फोन पर बात करते हुए उसने कुएं में छलांग लगा दी। अधिकारी ने कहा कि फोन पर कूदने की आवाज सुनकर रजनी के चचेरे भाई ने परिवार को सूचित किया।

जब तक रजनी का परिवार घटनास्थल पर पहुंचा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि बाद में सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, दूसरे मामले में पलेरा थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने बताया कि टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर महेंद्र महेबा गांव में रीना अहिरवार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि कला संकाय की 12वीं कक्षा की छात्रा रीना ने अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान के विषयों में असफल होने के बाद यह अतिवादी कदम उठाया।

शाक्य ने कहा, ‘‘रीना की छोटी बहन ने उसे अपने घर के एक कमरे में फांसी पर लटका हुआ पाया।’’ लड़की के माता-पिता दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज