लाइव न्यूज़ :

उज्जैनः दबंग ने श्मशान पर ताला लगाकर दलित का अंतिम संस्कार रोका, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

By बृजेश परमार | Updated: August 27, 2020 21:36 IST

मृतक के परिजनों,रिश्तेदारों को 4 किलो मीटर दूर जाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 294,506 एवं अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देथाना प्रभारी शंकरसिंह चौहान के अनुसार जमालपुरा निवासी जगदीश पिता पन्नालाल 40 साल की मौत बुधवार को अमलतास अस्पताल देवास में हुई थी। परिजन एवं रिश्तेदार शव लेकर सत्या शमशान घाट पर अंतिम संस्कार करने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने प्रकाश दुबे के खिलाफ धारा 294, 506 3(2)वीए 3(1) द ध अजाक के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

उज्जैनः जिले की महिदपुर तहसील मुख्यालय पर गांव के दबंग ने कोविड के संदिग्ध दलित के अंतिम संस्कार को रोके जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है।

आरोप है कि शमशान घाट के गेट पर ताला लगा दिया गया। इससे मृतक के परिजनों,रिश्तेदारों को 4 किलो मीटर दूर जाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 294,506 एवं अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

थाना प्रभारी शंकरसिंह चौहान के अनुसार जमालपुरा निवासी जगदीश पिता पन्नालाल 40 साल की मौत बुधवार को अमलतास अस्पताल देवास में हुई थी। उनका शव एम्बुलेंस से महिदपुर लाया गया था। परिजन एवं रिश्तेदार शव लेकर सत्या शमशान घाट पर अंतिम संस्कार करने के लिए पहुंचे थे।

वहां शमशान की व्यवस्था देखने वाले प्रकाश पिता प्रेमचंन्द दुबे निवासी घाटी मोहल्ला ने शमशान के ताले लगाकर शवयात्रा को बाहर ही रोक दिया। इस दौरान प्रकाश दुबे ने दलित परिवार को गालियां देकर वहां से भगा दिया। प्रकाश दुबे ने शमशान घाट के दोनों दरवाजों पर ताले लगा दिए थे।यहां हंगामा भी हुआ।

इस घटनाक्रम के बाद परिजनों ने 4 किलो मीटर दूर शिप्रा किनारे के श्मसान पर ले जाकर जगदीश का अंतिम संस्कार किया। इसकी शिकायत मृतक के काका मोहनलाल ने पुलिस को की। पुलिस ने प्रकाश दुबे के खिलाफ धारा 294, 506 3(2)वीए 3(1) द ध अजाक के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

इसके बाद मृतक के परिजन और आरोपी पक्ष के बीच मामला शांत हुआ। पुलिस के अनुसार मृतक के पुत्र ने बताया कि 20 अगस्त को उसके पिता जमालपुरा टोडी निवासी जगदीश पिता पन्नालाल 40 साल को सर्दी-खांसी की बीमारी होने के बाद उज्जैन में 20 अगस्त को भर्ती किया गया था। डॉक्टर ने उसे कोरोना संदिग्ध मानते हुए जांच भी करवाई थी।

माधवनगर अस्पताल से उसे अमलतास देवास भेजा गया था जहां जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद 26 अगस्त  को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिवार के लोग शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए बुधवार शाम को शमशान घाट लेकर पहुंचे थे।

पुलिस को परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में मृतक पाजिटिव आने के चलते दुबे ने विरोध किया।मृतक के काका की शिकायत पर पुलिस ने अजाक्स में प्रकरण दर्ज किया है। जांच कर रहे हैं।-अमरेंद्रसिंह,एएसपी, उज्जैन

टॅग्स :मध्य प्रदेशकोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा