लाइव न्यूज़ :

मृत बंदी के वारिस को पांच लाख रुपए एक माह में देने के आदेश, जानिए पूरा मामला

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 7, 2020 18:54 IST

राज्य शासन द्वारा बीमार बंदियों को हायर सेंटर रेफर करने की स्थिति में बीमार बंदी की शीघ्र रवानगी की जवाबदारी जिस जेल में बंदी निरुद्ध है, के जेल अधीक्षक, जेलर एवं जेल चिकित्सक की तय की जाये. उपचार हेतु रवानगी के समय पुलिस बल प्राप्त करने की जवाबदारी जेल अधीक्षक एवं जेलर की सुनिश्चित की जाये.

Open in App
ठळक मुद्देबंदी को विशेष जांच हेतु जिले से बाहर हायर उपचार सेंटर रेफर किया जाता है, तो जेल चिकित्सक यह सुनिश्चित करें कि हायर उपचार सेंटर में जरूरी जांच की सुविधा उपलब्ध है भी या नहीं?यदि सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो चिकित्सक से ऐसे उपचार सेंटर पर रेफर करवायें, जहां बंदी की शीघ्र जांच हो सके. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत पात्र है, तो उसका लाभ उन्हें स्थानीय इलाज के लिए दिए जाने के संबंध में भी विचार किया जाए.

भोपालः मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जैन एवं सरबजीत सिंह ने ग्वालियर के जया आरोग्य चिकित्सालय में एक दण्डित बंदी की इलाज में लापरवाही के कारण मृत्यु हो जाने के मामले में राज्य शासन को मृतक के वैध वारिस को क्षतिपूर्ति के रूप में पांच लाख रुपए एक माह में अदा करने की अनुशंसा की है.

आयोग ने राज्य सरकार को भेजी गई अपनी अनुशंसा में कहा है कि मृतक दण्डित बंदी शेरा उर्फ राजेश पुत्र हाकिम सिंह गौड़ की स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण जांच के लिए उसे बहुत विलम्ब से हायर उपचार केन्द्र भेजने, जांच न कराकर उसके स्वास्थ्य के अधिकार की उपेक्षा एवं असामयिक मृत्यु के कारण एक माह में पांच लाख रुपए की क्षतिपूर्ति मृतक बंदी के वैध वारिस को दी जाये.

आयोग ने इस अनुशंसा में यह भी कहा है कि राज्य शासन द्वारा बीमार बंदियों को हायर सेंटर रेफर करने की स्थिति में बीमार बंदी की शीघ्र रवानगी की जवाबदारी जिस जेल में बंदी निरुद्ध है, के जेल अधीक्षक, जेलर एवं जेल चिकित्सक की तय की जाये. उपचार हेतु रवानगी के समय पुलिस बल प्राप्त करने की जवाबदारी जेल अधीक्षक एवं जेलर की सुनिश्चित की जाये.

बंदी को विशेष जांच हेतु जिले से बाहर हायर उपचार सेंटर रेफर किया जाता है, तो जेल चिकित्सक यह सुनिश्चित करें कि हायर उपचार सेंटर में जरूरी जांच की सुविधा उपलब्ध है भी या नहीं? यदि सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो चिकित्सक से ऐसे उपचार सेंटर पर रेफर करवायें, जहां बंदी की शीघ्र जांच हो सके.

जेल बंदियों की गम्भीर बीमारी के इलाज के लिए यदि वह प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत पात्र है, तो उसका लाभ उन्हें स्थानीय इलाज के लिए दिए जाने के संबंध में भी विचार किया जाए. आयोग द्वारा मुख्य सचिव, म.प्र. शासन, प्रमुख सचिव, म.प्र. शासन, जेल विभाग, प्रमुख सचिव, म.प्र. शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, प्रमुख सचिव, म.प्र. शासन, गृह विभाग, पुलिस महानिदेशक, मध्य प्रदेश, जेल महानिदेशक, मध्य प्रदेश व जिला दण्डाधिकारी ग्वालियर को अनुशंसा की प्रति भेजकर यथाशीघ्र काईवाई करने को कहा गया है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालह्यूमन राइट्सशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी