लाइव न्यूज़ :

फ़रियादी ही निकला आरोपी, 18 लाख की लूट का ख़ुलासा, तीन अरेस्ट

By नईम क़ुरैशी | Updated: July 17, 2020 15:52 IST

टीआई अजीत तिवारी के मुताबिक़ ब्यावरा राजगढ़ से सरिया व्यवसाय के 18 लाख रुपए लेकर इंदौर जा रहे फ़रियादी ने रिपोर्ट लिखाई थी कि बायपास पर एक काली स्कार्पियो से आये दो अज्ञात बदमाश कनपटी पर रिवाल्वर अड़ा कर 18 लाख रुपए लूटकर फ़रार हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देघटना की जानकारी के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सक्रिय कर नाकाबंदी की गई।फ़रियादी रिज़वान ने क़र्ज़ के चलते 18 लाख रुपए पर नियत ख़राब हो गई और पुलिस को गुमराह कर लूट की झूटी घटना की कहानी बनाकर फ़र्ज़ी प्रकरण दर्ज करवा दिया।तिवारी ने बताया घटना से एसपी पंकज श्रीवास्तव को अवगत कराया और घटना को चुनोती के तौर पर लेकर पड़ताल शुरू कर दी।

शाजापुर: कोतवाली पुलिस  24 घंटे के भीतर 18 लाख रुपए की लूट का खुलासा करने में क़ामयाब हुई है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर 18 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। इस घटना में फ़रियादी ही आरोपी निकला है।

टीआई अजीत तिवारी के मुताबिक़ ब्यावरा राजगढ़ से सरिया व्यवसाय के 18 लाख रुपए लेकर इंदौर जा रहे फ़रियादी ने रिपोर्ट लिखाई थी कि बायपास पर एक काली स्कार्पियो से आये दो अज्ञात बदमाश कनपटी पर रिवाल्वर अड़ा कर 18 लाख रुपए लूटकर फ़रार हो गए।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सक्रिय कर नाकाबंदी की गई। तमाम पहलुओं की पड़ताल के दौरान ख़ुलासा हुआ कि फ़रियादी रिज़वान ने क़र्ज़ के चलते 18 लाख रुपए पर नियत ख़राब हो गई और पुलिस को गुमराह कर लूट की झूटी घटना की कहानी बनाकर फ़र्ज़ी प्रकरण दर्ज करवा दिया।

तिवारी ने बताया घटना से एसपी पंकज श्रीवास्तव को अवगत कराया और घटना को चुनोती के तौर पर लेकर पड़ताल शुरू कर दी। जांच के बाद इस कूट रचित लूट के आरोप में पुलिस ने फ़रियादी रिज़वान उसके साथी राजपाल निवासी इंदौर और उज्जैन निवासी हेमंत अग्निहोत्री को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर 18 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं।

घटना का 24 घण्टे में ख़ुलासा कर सराहनीय भूमिका अदा करने पर थाना प्रभारी अजीत तिवारी,वमनीष दुबे, उपनिरिक्षक सौरभ शर्मा, प्रेमलता खत्री, आरक्षक कपिल, जसवंत, प्रदीप, कृष्णपाल, योगेन्द्र, राजेन्द्र, रामपाल, विकास, राजेश, अरविंद को एसपी श्री पंकज श्रीवास्तव ने पुरस्कार देने की घोषणा की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम