लाइव न्यूज़ :

मधुबनीः दोस्त में झगड़ा, 25 वर्षीय युवक नंद किशोर शाह को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, बिहार में मॉब लिंचिंग का मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: May 1, 2025 14:35 IST

Madhubani: पुलिस ने घायल नंद किशोर को राजनगर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां, गंभीर हालत में उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देगांव वालों की भीड़ ने इन सभी युवकों पर हमला बोल दिया।घायल कर दिया और सड़क किनारे फेंक दिया। सूचना किसी ने राजनगर थाना अध्यक्ष विकास कुमार को दी।

मधुबनीः बिहार के मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर बलाट गांव से एक मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है, जहां भीड़ ने एक 25 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक युवक की पहचान मधुबनी, गिलेशन बाजार के बिरजू शाह के पुत्र नंद किशोर शाह के रूप में की गई है। बताया जाता है कि उसके मित्र प्रेम कुमार, शक्ति झा सहित कुछ दोस्तों की रात्रि में राघोपुर बलाट गांव में कुछ अन्य युवकों के साथ झड़प हो गई थी। जिसमें प्रेम कुमार का सिर फट गया। उसके बाद मधुबनी शहर से कुछ युवकों को अपने साथ लेकर नंद किशोर तकरीबन 12 बजे के आसपास उसी गांव में घटना की जानकारी लेने के लिए पहुंचा। इसी दौरान उस गांव के लोगों को लगा कि ये युवक यहां मारपीट करने के इरादे से आए हैं। जिसके बाद गांव वालों की भीड़ ने इन सभी युवकों पर हमला बोल दिया।

जिसके बाद अन्य युवक तो वहां से जैसे-तैसे भाग निकले मगर नंद किशोर अपने मोटापे की वजह से वहां से भाग न सके। वह उस उग्र भीड़ के हत्थे चढ़ गए और फिर उन लोगों ने पीट-पीटकर नंद को गंभीर रूप से घायल कर दिया और सड़क किनारे फेंक दिया। इस बात की सूचना किसी ने राजनगर थाना अध्यक्ष विकास कुमार को दी।

जिसके बाद पुलिस ने घायल नंद किशोर को राजनगर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां, गंभीर हालत में उसकी मौत हो गई। इस दुखद घटना में जो लोग भी शामिल हैं, उनकी पहचान मृत युवक के दोस्तों के द्वारा कर ली गई है। इधर मधुबनी सदर अस्पताल के बाहर मृत युवक का शव घंटों तक एंबुलेंस में खा रहा।

जिसके बाद सूचना पाकर मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार और राजनगर के थाना के प्रभारी विकास कुमार दलबल के साथ वहां पहुंचे और पहुंचकर सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। नंद किशोर की हत्या के बाद से पूरे रिलेशन बाजार स्थित सब्जी मंडी में सन्नाटा पसरा हुआ है।

राजनगर थाना मृतक के घायल दोस्त प्रेम कुमार सहित अन्य दोस्तों के बयान पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और हत्या के मामले में गांव के 11 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। सदर डीएसपी टू मनोज राम ने उक्त बात की जानकारी देते हुए बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeहत्यामॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया