लाइव न्यूज़ :

मधेपुराः पप्पू यादव के सामने तीन लड़के जिंदा जले, तीनों युवक रिश्ते में जीजा-साले, पूर्व सांसद ने कहा-मौत की जिम्मेदार जनता...

By एस पी सिन्हा | Updated: April 28, 2022 16:55 IST

पूर्व सांसद पप्पू यादव का काफिला गुजर रहा था. सड़क पर लोगों की भीड देखकर वे रुक गये और तुरंत युवकों को अस्पताल भेजवाया. 

Open in App
ठळक मुद्देघटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि तीनों युवकों की मौत की जिम्मेदार यह जनता है.स्थानीय लोग मूकदर्शक बनकर देख रहे थे. स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश नहीं की.

पटनाः बिहार के मधेपुरा जिले में मधेपुरा-सिंहेश्वर मुख्य मार्ग के पथराहा के समीप बुधवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई. इस दुर्घटना में कार व बाइक की जबर्दस्त टक्कर हो गई. जिससे आग लगने से तीन युवक बुरी तरह से झुलस गए.

 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीण तीनों युवकों को स्थानीय अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक बहुभोज पार्टी में शामिल होकर बिहारीगंज से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया. तीनों युवक रिश्ते में जीजा-साले बताए जा रहे हैं.

मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के मरुआहा निवासी सानू कुमार, सिंहेश्वर निवासी रवि कुमार और सुमन कुमार के रूप में हुई है. सानू और सुमन रिश्ते में साला बहनोई लगते थे. घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. तीनों युवक बाइक पर सवार होकर बिहारीगंज से लौट रहे थे.

जैसे ही पथराहा के पास पहुंचे तब तक कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. इधर घटना के बाद आसपास के लोग आग बुझा रहे थे, इसी दौरान पूर्व सांसद पप्पू यादव का काफिला गुजर रहा था. सड़क पर लोगों की भीड देखकर वे रुक गये और तुरंत युवकों को अस्पताल भेजवाया. 

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है. घटना बुधवार की रात करीब ढाई बजे के आसपास की है. पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि तीनों युवकों की मौत की जिम्मेदार यह जनता है.

स्थानीय लोग मूकदर्शक बनकर देख रहे थे. स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश नहीं की. उन्होंने कहा कि तीनों बच्चों को मार दिया गया. पप्पू यादव ने कहा कि कार और बाइक में आमने-सामने टक्कर होती है तो बाइक दूर चली जाती है, लेकर ऐसा नहीं हुआ है. इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को होगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारसड़क दुर्घटनापप्पू यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?