लाइव न्यूज़ :

लखनऊ: अदालत परिसर में गोलीबारी, एक आरोपी की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: December 18, 2019 03:34 IST

मुख्य विपक्षी दल सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बिजनौर में पेशी पर आये आरोपी की न्यायाधीश के सामने हत्या ने साबित कर दिया है कि प्रदेश की 'एनकाउंटर वाली सरकार' का बदमाशों पर कितना प्रभाव है।

Open in App

बिजनौर जिले में मंगलवार को हमलावरों ने अदालत में घुसकर पेशी पर लाये गये एक आरोपी की ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी। वारदात में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गये। इस दौरान दूसरा अभियुक्त भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया।

इस बीच इस घटना को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य सरकार को घेरा है। पुलिस अधीक्षक (नगर) लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल से दोहरे हत्याकांड के एक मामले के मुख्य अभियुक्त शाहनवाज और उसके साथी जब्बार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट योगेश कुमार की अदालत में पेशी पर लाया गया था।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान तीन हमलावर न्यायालय के अंदर घुस गये और ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर शाहनवाज की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि दूसरा अभियुक्त जब्बार भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बीच बचाव की कोशिश में एक पुलिसकर्मी मनीष गोली लगने से घायल हो गया। उसे मेरठ ले जाया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जाती है।

एक अन्य पुलिसकर्मी को भी मामूली चोट आयी है। मिश्र के अनुसार मौके से तीनों हमलावरों साहिल, अकराज और सुमित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से 30 बोर की तीन पिस्तौलें बरामद की गयी हैं। साहिल गत 28 मई को दोहरे हत्याकांड मे मारे गये प्रापर्टी डीलर हाजी एहसान का बेटा है।

उन्होंने बताया कि लगभग छह माह पहले जिले के नजीबाबाद इलाके में प्रापर्टी डीलर हाजी एहसान और उसके भांजे शादाब की उनके दफ्तर में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले के मुख्य आरोपी शाहनवाज और उसके साथी जब्बार ने दिल्ली की एक अदालत में आत्मसमर्पण किया था।

इस बीच, मुख्य विपक्षी दल सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बिजनौर में पेशी पर आये आरोपी की न्यायाधीश के सामने हत्या ने साबित कर दिया है कि प्रदेश की 'एनकाउंटर वाली सरकार' का बदमाशों पर कितना प्रभाव है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा ''जहां माननीय न्यायाधीश को जान बचाकर भागना पड़ रहा हो, वहां आम नागरिक की सुरक्षा की बात करना बेमानी है। ये है डबल इंजन की सरकार का हाल!'' पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने बिजनौर की घटना पर कहा कि प्रदेश की अदालतों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह रंजिश के कारण हुई घटना है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपने पिता की हत्या का बदला लिया है। सभी तीन अभियुक्त पकड़ लिये गये हैं।

टॅग्स :लखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार