लाइव न्यूज़ :

लखनऊ ब्राइटलैंड स्कूल केस: 11 वर्षीय आरोपी ने कहा- निर्दोष हूं, जख्मी छात्र को कभी नहीं देखा, CBI करे जांच

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 22, 2018 13:35 IST

लखनऊ में ब्राइटलैंड इंटर कॉलेज में 17 जनवरी को कक्षा एक की छात्र पर चाकुओं से वार किया गया था, जिसका आरोप सांतवी की छात्रा पर है।

Open in App

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ब्राइटलैंड इंटर कॉलेज में पहली कक्षा के छात्र ऋतिक पर चाकुओं से हुए हमले में एक नया खुलासा हुआ है। सांतवी की आरोपी छात्रा ने सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है। 11 साल की छात्रा ने कहा है कि इस मामले में उसे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। छात्रा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

आरोपी छात्रा का कहना है कि स्कूल प्रबंधन से मेरी और मेरे पापा की कुछ दिन पहले काफी बहस हुई थी। मुझे पूरा शक है कि इसलिए मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है। मैंने तो कभी जख्मी छात्र ऋतिक को स्कूल में देखा भी नहीं था। मुझे लगता है कि मेरी एक तस्वीर उस छोटे बच्चे को दिखाकर सिखाया गया है कि वह मेरा नाम ले और मुझे पहचाने। पिछले साल से ही मेरे बाल छोटे हैं, लेकिन स्कूल प्रशासन कह रहा है कि उस बच्चे ने पुरानी तस्वीर से मेरी पहचान की। 

छात्रा यह भी कहा है कि मैं चाहती हूं कि जख्मी छात्र को पूरी तरह इंसाफ मिले। मैं इस मामले की सही तरीके से जांच चाहती हूं। दोषी को जरूर सजा मिलनी चाहिए। मैं बेकसूर हूं और मुझे बंद कर के रखा जा रहा है। साथ ही घूमने की आजादी मिलनी चाहिए। इस मामले में सीबीआई (CBI) या फिर सीबीसीआईडी (CBCID) जांच कराई जाए। 

छात्रा के वकील ने कहा है कि पुलिस के पास कोई भी पुख्ता सबूत नहीं है। अगर मामला यहां नहीं सुलझा तो वह इसके लिए हाईकोर्ट जाएंगे। वहीं,  पुलिस का कहना है कि ऋतिक के बयान के बाद ही उसने स्कूल की 11 वर्षीय छात्रा को गिरफ्तार किया था। छात्रा को बाल सुधार गृह बाराबंकी में एक दिन रखने के बाद उसे जेजे बोर्ड ने जमानत दे दी थी। 

घटना की पूरी टाइम लाइन जानने के लिए यहां किल्क करें- 7 साल के बच्चे पर चाकू से हमले की आरोपी 11 वर्षीय बच्ची ने दिया बयान, जानें घटना की पूरी टाइमलाइन

यह भी पढ़ें-लखनऊ: घायल छात्र से मिलने पहुंचे CM योगी, बेहद खराब है चाकू मारने वाली लड़की का ट्रैक रिकॉर्ड

टॅग्स :लखनऊयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने