लाइव न्यूज़ :

लोअर दिबांग घाटीः स्कूल छात्रावास में रहने वाली 6-9 साल की 8 नाबालिग बच्चियों से यौन उत्पीड़न, बोंगईगांव के रियाज उल कुरीम की पीट-पीटकर हत्या, रोइंग में कर्फ्यू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2025 21:34 IST

Lower Dibang Valley: स्कूल में कथित तौर पर कई छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शुक्रवार को हिरासत में लिया गया। लड़कियों के माता-पिता ने स्कूल के अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी।

Open in App
ठळक मुद्देअभिभावकों ने युवक को पकड़ा और पिटाई की। लोगों की गिरफ्त से बचाकर हिरासत में लिया।फिर से पीटा और अंतत: मौत हो गई।

Lower Dibang Valley:अरुणाचल प्रदेश की लोअर दिबांग घाटी के रोइंग कस्बे में पड़ोसी राज्य असम से आए एक प्रवासी युवक की भीड़ ने कथित तौर पर कई बच्चियों का यौन शोषण करने के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया। आरोपी युवक की पहचान बोंगईगांव के रियाज उल कुरीम (19) के रूप में हुई है। उसे स्कूल में कथित तौर पर कई छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शुक्रवार को हिरासत में लिया गया। लड़कियों के माता-पिता ने स्कूल के अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी।

अभिभावकों ने युवक को पकड़ा और उसकी पिटाई की। बाद में पुलिस ने उसे लोगों की गिरफ्त से बचाकर हिरासत में लिया। हालांकि, बाद में भीड़ ने पुलिस थाने में घुसकर युवक को बाहर निकाला और उसकी जमकर पिटाई की। जब युवक को भीड़ से बचाकर अस्पताल ले जाया गया तो लोगों ने पीछा करके उसे फिर से पीटा और अंतत: उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि युवक स्कूल के पास एक निर्माण स्थल पर काम करता था। इस मामले में अब तक छह से नौ साल की उम्र की आठ नाबालिग बच्चियों की चिकित्सा जांच की गई है। लोअर दिबांग घाटी के पुलिस अधीक्षक रिंगू नगूपोक ने कहा कि युवक ने एक सप्ताह की अवधि में स्कूल के छात्रावास में रहने वाली बच्चियों का कथित यौन उत्पीड़न किया।

जांच से जुड़े एक अन्य अधिकारी ने बताया कि छात्रावास में सुरक्षा ढांचा मजबूत नहीं था और दरवाजों पर ताले नहीं थे जिससे बच्चे असुरक्षित थे। पुलिस ने बाल यौन शोषण के अनेक मामलों के साथ ही भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या का मामला भी दर्ज किया है।

लापरवाही और बच्चों की हिफाजत नहीं कर पाने के मामले में स्कूल और छात्रावास प्रबंधन के खिलाफ जांच जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि रोइंग कस्बे में कर्फ्यू लगा दिया गया है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार कस्बे में हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअरुणाचल प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली