लाइव न्यूज़ :

प्रेमी ने सुसाइड नोट में लिखा, "मेरी मौत तुम्हारी शादी का तोहफा है", जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 24, 2022 16:50 IST

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक युवक को युवती से एकतरफा प्रेम था। युवती द्वारा प्रेम प्रस्ताव स्वीकार न किए जाने से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली और अपने सुसाइड लेटर में लिखा, "मेरी मौत तुम्हारी शादी का तोहफा है।"

Open in App
ठळक मुद्देयुवती द्वारा प्रेम प्रस्ताव स्वीकार न किए जाने से युवक बेहद क्षुब्ध थेयुवती की शादी तय होने के बाद युवक अवसाद में चला गयासुसाइड से पहले युवक ने दीवार पर लिखा, "मेरी मौत तुम्हारी शादी का तोहफा है। आई लव यू"

रायपुर: प्रेमिका की शादी से दुखी एक युवक ने आत्महत्या कर ली और अपने सुसाइट नोट में लिखा कि "मेरी मौत तुम्हारी शादी का तोहफा है।"

खबरों के अनुसार युवक को युवती से एकतरफा प्रेम था। युवती द्वारा प्रेम प्रस्ताव स्वीकार न किए जाने से वह क्षुब्ध था। जब उसे पता चला कि युवती की शादी तय हो चुकी है तो वह अवसाद में चला गया।

युवक ने अपने कमरे में गले में फांसी डालते हुए वीडियो बनाया और उस वीडियो को वाट्सऐप स्टेटस पर लगाने के बाद आत्महत्या कर ली। युवक ने कमरे की दीवार पर कोयले से लिखा था, "मेरी मौत तुम्हारी शादी का तोहफा है। आई लव यू।"

बलोड के डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने इंडिया टुडे को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक द्वारा वाटसेप पर अपलोग किए गए वीडियो की भी जांच हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य जांच रिपोर्ट आ जाने के बाद पुलिस मामले की आगे तहकीकात करेगी।

जयपुर में दो बच्चों की मां ने आत्महत्या

जयपुर के इलाके ग्रामीण के रेनवाल थाना क्षेत्र में बीती रात 35 साल की एक महिला ने अपने घर के कमरे में कथित तौर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस मामले में रेनवाल थाने के प्रभारी उमराव सिंह ने बताया कि लालसर गांव की रहने वाली हंसा कंवर ने शनिवार रात अपने घर के कमरे में पंखे से फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हंसा का पति जयपुर में मजदूरी करता है और उसके दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। (इस खबर में भाषा का इनपुट लिया गया है)

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीRaipurछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...