लाइव न्यूज़ :

लखीसरायः सड़क हादसा, सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई सहित सात लोगों की मौत, 4 घायल, एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक और टाटा एसयूवी में टक्कर

By एस पी सिन्हा | Updated: November 16, 2021 15:27 IST

बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव का मामला है. तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा जाने से कार सवार 7 लोगों की मौत हो गयी जबकि 4 अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए.

Open in App
ठळक मुद्देट्रक एलपीजी सिलेंडर लेकर जा रहा था.लखीसराय सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.दो की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

पटनाः बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में आज सुबह-सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. जबकि चार लोग बुरी तरह घायल हैं.

मरने वालों में दिवंगत बालीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई और हरियाणा में एडीजीपी के पद पर तैनात एडीजी लालजीत सिंह व उनका पूरा परिवार शामिल हैं. घटना उसवक्त घटी जब ट्रक एवं सूमो गोल्ड एसयूवी वाहन की जबर्दस्त टक्कर हो गई, जिसमें सूमो पर सवार चालक के अलावा एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग जमुई जिले के रहने वाले थे. हादसे के शिकार लोगों में से एक हरियाणा में एडीजीपी के पद पर तैनात सुशांत के बहनोई के बहनोई लालजीत सिंह थे. उनके दो बेटे, दो बेटी और भगिना की भी दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई. जबकि गंभीर रूप से घायल वाल्मीकि सिंह की इलाज के लिए पटना ले जाते समय रास्‍ते में मौत हो गई.

सूमो पर कुल 10 लोग सवार थे. दुर्घटना में घायल लोगों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. मॉर्निंग वाकिंग करने वाले स्थानीय लोगों से दुर्घटना की सूचना हलसी थाना पुलिस को दी. ट्रक पर एलपीजी रसोई गैस के खाली सिलेंडर लदे थे. कहा जा रहा है कि हादसे में मारे गए लालजीत सिंह की पत्‍नी के दाह संस्‍कार में शामिल होने पटना गए थे.

लालजीत सिंह पूरे परिवार के साथ पटना में रहते थे. पत्‍नी के देहांत के बाद तेरहवीं कार्यक्रम के लिए गांव जा रहे थे. परिवार के कुल 15 लोग दो वाहनों पर सवार थे. उनमें से एक टाटा सुमो हादसे की शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक से टाटा सूमो गोल्ड एसयूवी की आमने-सामने की टक्‍कर हो गई. ट्रक, पटना की ओर जा रहा था जबकि टाटा सूमो में सवार लोग जमुई खैरा जा रहे थे.

इसी दौरान जबर्दस्त टक्कर हो गई. हादसा इतना दर्दनाक था कि सूमो के परखच्चे उड़ गए. लालजीत सिंह हरियाणा के वर्तमान एडीजीपी ओमप्रकाश सिंह (फिल्म अभिनेता स्व.सुशांत सिंह के बहनोई) के एकलौता बहनोई थे. इस घटना में लालजीत सिंह, उनके बडे़ बेटे अमित शेखर उर्फ नेमानी सिंह, छोटे बेटे रामचंद्र सिंह, बेटी बेवी देवी, भांजी अनिता देवी एवं चालक प्रीतम कुमार और लालजीत सिंह की एक संबंधी महिला की मौत हो गई.

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद गाड़ी में शवों को निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल चार लोगों प्रशांत कुमार, वाल्मीकि सिंह, बालमुकुंद सिंह, चौहान सिंह को अस्पताल मेम भर्ती कराया गया है. हादसा इतना वीभत्‍स था कि सड़क पर चारों तरफ खून ही खून फैला दिखाई दे रहा था. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनासुशांत सिंह राजपूतबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए