लाइव न्यूज़ :

ट्रांसफर के बदले जेई एक रात के लिए पत्नी मांगता था, आरोप लगाते हुए लाइनमैन ने खुद को लगाई आग, मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2022 16:35 IST

अलीगंज में लाइनमैन के पद पर तैनात गोकुल प्रसाद (45) पुत्र राम अवतार पलिया बमनगर क्षेत्र का निवासी था। गोकुल हाइडिल कॉलोनी के आवास में रहता था। वह पिछले 22 सालों से बिजली विभाग में नौकरी कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देलाइनमैन ने मरने से पहले दिए बयान में कहा कि जेई तबादले के एवज में उसकी पत्नी मांग रहे थेलाइनमैन ने कहा कि उसने इसकी शिकायत पुलिस से की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई

लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक हैरान कर देनेवाली घटना सामने आई है। जिले के पलिया के रहनेवाले एक लाइनमैन ने जेई पर संगीन आरोप लगाते हुए खुद को आग लगा ली। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अब लाइनमैन की मौत के बाद उसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसने इसके लिए एक जेई को जिम्मेदार ठहराया है।

अलीगंज में लाइनमैन के पद पर तैनात गोकुल प्रसाद (45) पुत्र राम अवतार पलिया बमनगर क्षेत्र का निवासी था। गोकुल हाइडिल कॉलोनी के आवास में रहता था। वह पिछले 22 सालों से बिजली विभाग में नौकरी कर रहा था। गोकुल की पत्नी राजकुमारी का कहना है कि उसकी तैनाती अलीगंज में थी जबकि वह पलिया की हाइडिल कॉलोनी में रह रहा था।

परिजनों के मुताबिक, गोकुल अपने इलाके में तबादला चाह रहा था। इसके लिए वह बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क में था।पत्नी ने कहा कि हालात का फायदा उठाते हुए एक जेई ने उसे तंग करना शुरू कर दिया। इस वजह से वह काफी सदमे में था। ऐसे में उसने यह कदम उठा लिया।

परिजनों ने कहा कि जूनियर इंजीनियर ट्रांसफर रोकने के लिए रुपयों की मांग कर रहा था और उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। वहीं गोकुल की पत्नी ने कहा कि इस बारे में उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। 

मौत से पहले लाइनमैन ने जेई के खिलाफ जो बयान दिया है, उसका वीडियो सामने आया है। लाइनमैन ने वीडियो में कहा कि जेई और उसके दलाल ट्रांसफर के बदले में मेरी पत्नी मांग रहे हैं। मैंने थाने में भी नंबर देकर शिकायत किया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। एसएसपी संजीव सुमन ने सोमवार को कहा, 'लखनऊ में आत्मदाह करने वाले एक लाइनमैन की इलाज के दौरान मौत हो गई। लाइनमैन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक सीनियर पर आरोप लगा रहा था।'

लाइनमैन की मौत के बाद रविवार देर शाम उसका शव पलिया लाया गया। यहां पलिया कोतवाली प्रभारी सैयद मोहम्मद अब्बास ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। वहीं आरोपी जेई को निलंबित कर दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीलखीमपुरलखनऊउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए