लाइव न्यूज़ :

यूपी: जमीन विवाद को लेकर पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, घायल बेटा अस्पताल में भर्ती

By सुमित राय | Updated: September 6, 2020 16:36 IST

तीन बार के विधायक रहे 75 वर्षीय नरेंद्र मिश्रा और उनके बेटे को दबंगों ने पीटा, जिसके बाद पूर्व विधायक की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अस्पताल में भर्ती है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के लखीमपुर खीरी जिले में पूर्व विधायक नरेंद्र मिश्रा को कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जमीन विवाद को लेकर पूर्व विधायक की कुछ लोगों के साथ झड़प हो गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में जमीन विवाद को लेकर पूर्व विधायक नरेंद्र मिश्रा को कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो बार निर्दलीय और एक बार समाजवादी पार्टी से विधायक रहे 75 वर्षीय नरेंद्र मिश्रा और उनके बेटे को दबंगों ने पीटा, जिसके बाद पूर्व विधायक की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अस्पताल में भर्ती है।

एसपी सतेंद्र कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, " एक भूमि विवाद को लेकर रविवार को पूर्व विधायक की कुछ लोगों के साथ मामूली झड़प हो गई, जिसके दौरान वह घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।"

बताया जा रहा है कि जिले के त्रिकोलिया पढुआ बस अड्डे के पास मेन रोड पर एक जमीन को लेकर किशन गुप्ता और पूर्व विधायक नरेंद्र मिश्रा के बीच कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था, जिसको लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। रविवार को जमीन पर कब्जा करने को लेकर दोनों लोगों के बीच झड़प हुई और इस दौरान पूर्व विधायक गंभीर रूप से घायल हो गए।

बता दें कि नरेंद्र मिश्रा साल 1989 से 1998 तक लखीमपुर खीरी जिले के निघासन विधान सभा सीट से दो बार निर्दलीय और एक बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक रहे। उन्होंने पहली बार साल 1989 में निर्दलीय चुनाव जीता और फिर 1991 के चुनाव में भी निर्दलीय चुनकर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद साल 1993 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?