लाइव न्यूज़ :

कोटपूतली-बहरोड़ः जवाहर नवोदय स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले दलित छात्र का शव कक्षा में फंदे से लटका मिला, दो आरोपी शिक्षकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2023 14:58 IST

कोटपूतली-बहरोड़ की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रंजीता शर्मा ने कहा कि 15 वर्षीय लड़के का शव बुधवार सुबह उसकी कक्षा में लटका हुआ मिला।

Open in App
ठळक मुद्देदो आरोपी शिक्षकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना देते हुए शव नहीं लिया है।छात्र की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। लड़के की दो शिक्षकों ने हत्या कर दी और शव को कक्षा में लटका दिया।

जयपुरः राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा इलाके में जवाहर नवोदय स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक दलित छात्र का शव उसकी कक्षा में फंदे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना बुधवार की है और छात्र के परिवार के सदस्यों ने दो आरोपी शिक्षकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना देते हुए शव नहीं लिया है।

उनका आरोप है कि छात्र की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। कोटपूतली-बहरोड़ की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रंजीता शर्मा ने कहा कि 15 वर्षीय लड़के का शव बुधवार सुबह उसकी कक्षा में लटका हुआ मिला। उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि लड़के की दो शिक्षकों ने हत्या कर दी और शव को कक्षा में लटका दिया।

एसपी ने कहा कि छात्र के परिवार वालों ने दोनों शिक्षक पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, ‘‘अब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है क्योंकि परिवार के लोग धरना दे रहे हैं। उन्हें मनाने की कोशिशें जारी हैं।’’ पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजयपुरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज