लाइव न्यूज़ :

Kota Joint Entrance Examination: 2023 में 18 छात्रों ने की आत्महत्या!, 48 घंटे के भीतर दूसरा मामला, बिहार के चंपारण का रहने वाला छात्र भार्गव मिश्रा ने दी जान, जानें क्या है प्रेशर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2023 16:44 IST

Kota Joint Entrance Examination: मूल रूप से बिहार के चंपारण का रहने वाला छात्र भार्गव मिश्रा (17) महावीर नगर क्षेत्र में अपने छात्रावास के कमरे के अंदर शुक्रवार को रात साढ़े आठ बजे मृत मिला।

Open in App
ठळक मुद्देभार्गव मिश्रा इसी साल मार्च में यहां आया था।आत्महत्या करने का इस साल यह 18वां मामला है। महावीर नगर-3 इलाके में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Kota Joint Entrance Examination: राजस्थान के कोटा में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहे एक किशोर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक बीते 48 घंटे के भीतर यह दूसरा मामला है जब प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले किसी छात्र ने आत्महत्या की है।

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार के चंपारण का रहने वाला छात्र भार्गव मिश्रा (17) महावीर नगर क्षेत्र में अपने छात्रावास के कमरे के अंदर शुक्रवार को रात साढ़े आठ बजे मृत मिला। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यहां कोचिंग करने आए किसी छात्र द्वारा आत्महत्या करने का इस साल यह 18वां मामला है। भार्गव मिश्रा इसी साल मार्च में यहां आया था।

वह 12वीं कक्षा का छात्र था और यहां एक कोचिंग संस्थान में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहा था। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हर्षराज सिंह ने शनिवार सुबह बताया कि भार्गव ने कथित तौर पर शुक्रवार दोपहर के आसपास यहां महावीर नगर-3 इलाके में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस उपाधीक्षक के मुताबिक हालांकि, इस घटना के बारे में तब पता चला जब भार्गव के माता-पिता को उनके फोन कॉल का कोई जवाब नहीं मिला और उन्होंने छात्रावास की देखभाल करने वाले व्यक्ति को इस बारे में सूचित किया, जिसने भार्गव के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया।

भार्गव को अंतिम बार शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे देखा गया था। जब भार्गव ने उनकी कई फोन कॉल का जवाब नहीं दिया, तो छात्रावास की देखभाल करने वाले व्यक्ति ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस रात करीब 8.30 बजे मौके पर पहुंची और जब कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो भार्गव को पंखे से लटका हुआ पाया।

डीएसपी ने कहा कि कथित आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस भार्गव के बारे में अधिक जानकारी जुटाने और कक्षा में उसके प्रदर्शन और नियमितता का आकलन करने के लिए कोचिंग संस्थान से संपर्क कर रहा है। डीएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शवगृह में रखा गया है, जो किशोर के परिवार के सदस्यों के यहां पहुंचने के बाद किया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजेईई एडवांसबिहारपटनाPoliceराजस्थानKota
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी