लाइव न्यूज़ :

मकान मालिक की 16-वर्षीय बेटी का अपहरण कर बलात्कार, 34-वर्षीय किरायेदार को आजीवन कारावास की सजा, पीड़िता आरोपी के बेटे के साथ खेलने जाया करती थी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2022 19:56 IST

राजस्थानः लोक अभियोजक ललित कुमार शर्मा ने कहा कि न्यायाधीश दीपक दुबे ने नीपू उर्फ साजिद (34) को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत अगस्त 2020 में हुए अपराध के लिए दोषी ठहराया।

Open in App
ठळक मुद्देपॉक्सो अदालत ने दोषी पर 85,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।आरोपी अपने चार साल के बेटे के साथ किराए के मकान में रहता था। लड़की अक्सर साजिद के बेटे के साथ खेलने के लिए उसके कमरे में जाया करती थी।

कोटा: कोटा स्थित अदालत ने दो साल पहले अपने मकान मालिक की 16-वर्षीय बेटी का अपहरण और उससे दुष्कर्म करने के एक मामले में शनिवार को 34-वर्षीय एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

लोक अभियोजक ललित कुमार शर्मा ने कहा कि न्यायाधीश दीपक दुबे ने नीपू उर्फ साजिद (34) को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत अगस्त 2020 में हुए अपराध के लिए दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि पॉक्सो अदालत ने दोषी पर 85,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

शर्मा ने बताया कि आरोपी अपने चार साल के बेटे के साथ किराए के मकान में रहता था। लड़की अक्सर साजिद के बेटे के साथ खेलने के लिए उसके कमरे में जाया करती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर इंदौर ले गया, जहां उसने दो दिनों तक उससे बार-बार दुष्कर्म किया।

ललित ने बताया कि लड़की की मां ने 17 अगस्त, 2020 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद किशोरी को इंदौर से छुड़ाया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। लोक अभियोजक ने कहा, हालांकि, बाद में आरोपी जमानत पर रिहा हो गया था।

उक्त मामले के संबंध में अदालत का फैसला शुक्रवार को सुनाया जाना था, लेकिन आरोपी अपराह्न के समय अदालत परिसर से फरार हो गया, जिसके बाद न्यायाधीश ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। पुलिस ने कुछ घंटों बाद आरोपी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज