लाइव न्यूज़ :

मुंबई में कोरियाई महिला यूट्यूबर से छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार किए गए दो युवक

By विनीत कुमार | Updated: December 1, 2022 14:56 IST

मुंबई में सड़क पर एक कोरियाई महिला यूट्यूबर से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले में कार्रवाई की।

Open in App

मुंबई: मुंबई की एक गली में एक युवक द्वारा एक कोरियाई महिला यूट्यूबर से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इन युवकों की पहचान चांद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब अंसारी के रूप में की गई है। इन युवकों की हरकतों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। दरअसल, छेड़छाड़ के दौरान महिला यूट्यूबर का कैमरा ऑन था। 

वीडियो बुधवार को वायरल हो गया था। ऐसा बताया जा रहा है कि महिला दक्षिण कोरिया की नागरिक है। इससे पहले पुलिस ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन उन्होंने खुद इस घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। 

वीडियो साझा करने वाले एक ट्विटर खाते पर दावा किया गया है कि पीड़िता दक्षिण कोरिया की नागरिक है और रात करीब आठ बजे जब यह घटना हुई, उस समय वह उपनगरीय खार इलाके में ‘लाइवस्ट्रीमिंग’ कर रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि युवक महिला के काफी करीब आया और उसने उसके विरोध करने पर भी उसका हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की। 

महिला घटनास्थल से जाने लगी, तो वही आदमी अपने एक दोस्त के साथ फिर से मोटरसाइकिल पर दिखाई दिया और उसने महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की पेशकश की, जबकि महिला ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसकी पेशकश ठुकरा दी। 

एनडीटीवी के अनुसार इस पूरे मामले पर कोरियाई महिला ने कहा, 'मैंने पूरी कोशिश की कि स्थिति और खराब नहीं हो। उसने मेरी कमर को पकड़ना शुरू कर दिया और मुझे अपनी मोटरसाइकिल पर खींच लिया। मैं सहज महसूस नहीं कर रही थी और मैंने कहा कि मैं सहज नहीं हूं।' महिला ने कहा कि युवकों ने उसका पीछा करना भी शुरू कर दिया था और उसका फोन नंबर भी मांगा। महिला ने कहा, 'मैंने उन्हें एक फर्जी नंबर दिया, ताकि वे चले जाएं।'

टॅग्स :मुंबईयू ट्यूबदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला