लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेशः सौतेली मां के प्रेमी ने बेटी को गौतमी पुल से नदी में धक्का दिया, प्लास्टिक पाइप को पकड़ने में कामयाब रही, जेब से मोबाइल फोन निकाला और पुलिस को मदद के लिए बुलाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2023 16:14 IST

कोनासीमा के पुलिस अधीक्षक पी श्रीधर ने कहा कि फोन कॉल आने के करीब आधे घंटे के अंदर पुलिस लड़की को बचाने में कामयाब रही।

Open in App
ठळक मुद्दे खतरनाक स्थिति में फंसी थी और पाइप को पकड़े हुए थी। पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर खींच लिया। कार में रावुलापलेम गौतमी पुल तक ले गया।

रावुलापलेमः आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले में एक लड़की को उसकी मां के प्रेमी ने रविवार तड़के रावुलापलेम गौतमी पुल से नदी में धक्का दे दिया लेकिन वह चमत्कारिक रूप से जिंदा बच गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक नदी में बह गई लड़की की सौतेली बहन और मां की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि धक्का दिए जाने के बाद लड़की पुल के प्लास्टिक के एक पाइप को पकड़ने में कामयाब रही, उसने अपनी जेब से मोबाइल फोन निकाला और पुलिस को फोन कर मदद के लिए बुलाया। कोनासीमा जिले के पुलिस अधीक्षक पी श्रीधर ने कहा, ‘‘फोन कॉल आने के करीब आधे घंटे के अंदर पुलिस लड़की को बचाने में कामयाब रही।

जब पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचे, वह खतरनाक स्थिति में फंसी थी और पाइप को पकड़े हुए थी। पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर खींच लिया। ’’ पुलिस के अनुसार लड़की की मां सुहासिनी (30) ताडेपल्ली में एक होटल में काम करने के दौरान उलवा सुरेश (30) नामक एक व्यक्ति के संपर्क में आईं और इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध पनपा।

कुछ समय बाद सुहासिनी ने एक लड़की को जन्म दिया, जो अब एक साल की है। पुलिस अधीक्षक पी श्रीधर के मुताबिक रविवार तड़के 3.50 बजे, सुरेश ने सुहासिनी के परिवार के सदस्यों से कहा कि वे सभी राजामहेंद्रवरम जाएंगे और वह उन्हें कार में रावुलापलेम गौतमी पुल तक ले गया।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार सुरेश ने सेल्फी लेने के बहाने तीनों को पुल से नदी में धक्का दे दिया। इस घटना में लड़की बच गई जबकि उसकी सौतेली बहन और मां पानी में बह गए और अभी तक नहीं मिले हैं। पुलिस सुरेश की तलाश कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा