लाइव न्यूज़ :

Kolkata woman doctor death: 'नो सेफ्टी, नो ड्यूटी', सड़क पर छात्र, न्याय की मांग, महिला डॉक्टर की हत्या, जूनियर डॉक्टरों ने काम किया बंद, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 10, 2024 16:58 IST

Kolkata woman doctor death: इंटर्न और कलकत्ता मेडिकल कॉलेज, एनआरएस मेडिकल कॉलेज, नेशनल मेडिकल कॉलेज, सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर कोलकाता सहित अन्य लोगों ने 'काम बंद करो' विरोध शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे सरकारी अस्पतालों में केवल आपातकालीन और आंतरिक रोगी विभाग ही काम कर रहे हैं।अस्पताल के मुख्य द्वार पर बैठ गए और 'नो सेफ्टी, नो ड्यूटी' जैसे नारे लगाए।उत्पीड़न और हत्या के मामले में आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग करेगी।

Kolkata woman doctor death:कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शनिवार को पश्चिम बंगाल के अधिकांश सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जारी है। पीड़िता के लिए न्याय और अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हुए जूनियर डॉक्टर, रेजिडेंट डॉक्टरों का एक वर्ग, हाउस स्टाफ, इंटर्न और कलकत्ता मेडिकल कॉलेज, एनआरएस मेडिकल कॉलेज, नेशनल मेडिकल कॉलेज, सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर कोलकाता सहित अन्य लोगों ने 'काम बंद करो' विरोध शुरू कर दिया है। सरकारी अस्पतालों में केवल आपातकालीन और आंतरिक रोगी विभाग ही काम कर रहे हैं।

इस बीच, आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के जूनियर डॉक्टर अस्पताल के मुख्य द्वार पर बैठ गए और 'नो सेफ्टी, नो ड्यूटी' जैसे नारे लगाए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के कथित यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग करेगी।

बनर्जी ने यह भी कहा कि उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि मामले की सुनवाई 'फास्ट ट्रैक' अदालत में हो। महिला डॉक्टर का शव शुक्रवार को उत्तरी कोलकाता स्थित एक सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर मिला था। प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या से पहले यौन शोषण की पुष्टि हुई है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर कनिष्ठ चिकित्सकों द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन उचित है। उन्होंने एक बांग्ला समाचार चैनल पर कहा, "मैं कनिष्ठ चिकित्सकों द्वारा की जा रही मांगों का समर्थन करती हूं।"

बनर्जी ने कहा कि यदि मांग की जाती है तो पश्चिम बंगाल सरकार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) सहित किसी भी एजेंसी से मामले की जांच कराने पर कोई आपत्ति नहीं है। इस घटना को वीभत्स और घृणित बताते हुए उन्होंने विभिन्न सरकारी अस्पतालों के कनिष्ठ चिकित्सकों से विरोध प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने का आग्रह किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीडॉक्टरडॉक्टरों की हड़तालपश्चिम बंगालममता बनर्जीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट