लाइव न्यूज़ :

शैलजा द्विवेदी मर्डरः बेहद खूबसूरत थीं सेना के अफसर की बीवी, रह चुकी थीं मिसेज इंडिया अर्थ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 25, 2018 09:04 IST

दिल्‍ली के कैंट इलाके में हुए मेजर अमित द्विवेदी की पत्‍नी शैलजा द्विवेदी की हत्‍या की गुत्‍थी पुलिस ने आखिरकार सुलझा ली है।

Open in App

नई दिल्ली, 25 जून:   दिल्‍ली के कैंट इलाके में हुए मेजर अमित द्विवेदी की पत्‍नी शैलजा द्विवेदी की हत्‍या की गुत्‍थी पुलिस ने आखिरकार सुलझा ली है। पुलिस ने इसको पहले ही प्रेमप्रकरण बताया था। पुलिस ने इस मामले में इंडियन आर्मी के ही एक और मेजर को मेरठ के कैंट इलाके से गिरफ्तार किया है। हत्‍यारोपी मेजर की पहचान निखिल हांडा के रूप में हुई है। आरोपी निखिल ने इस बात को कबूल भी कर लिया है कि वह शैलजा से शादी करना चाहता था और उसके माना करने पर उसने मौत के घाट उतार दिया है।

शैलजा मार्डलिंग कर चुकी थीं, इसके साथ ही वह मिसेज इंडिया अर्थ 2017 की फाइनलिस्ट रह चुकी थीं। एक फैशन मैगजीन की कवर गर्ल भी वह 2017 में रह चुकी थीं। वह बच्चों के लिए फ्री काम भी करती थी। आइए जानते हैं शैलजा के मिसेज अर्थ की पूरी कहानी-

मिस इंडिया अर्थ फाइनलिस्ट

 शैलजा पंजाब की रहने वाली शैलजा पहले लेक्चरर थीं, लेकिन उन्हें दूसरों के लिए जीना खासा पसंद था। शैलजा खूबसूरत थीं इसी कारण से उन्होंने देश की 48 शादीशुदा सुंदरियों में अपनी जगह बनाई थी। 2017 में अक्टूबर महीने में हुई मिसेज इंडिया अर्थ के फाइनल में शैलजा ने अपने शहर अमृतसर के साथ पंजाब को पेश किया था। मिसेस इंडिया अर्थ वेबसाइट पर दी गई शैलजा की प्रोफाइल मौजूद है। जिसके मुताबिक, उन्होंने अर्बन प्लानिंग में एमटेक, जियोग्राफी में मास्टर्स और टूर एंड ट्रैवल मैनेजमेंट में बैचलर किया था।

जब बनीं कवर गर्ल

शैलजा मिस्ट्रेस इंडिया अर्थ मैगजीन की कवर गर्ल रह चुकी थीं। बीते साल जुलाई में मिस्ट्रेस इंडिया अर्थ मैगजीन के कवर पर सबसे अधिक क्रिएटिव महिला के रूप में शैलजा की फोटो भी छपी थी। शैलजा पढ़ाई के  साथ से ही सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दे रही थीं। इतना ही नहीं एनजीओ कैच एंड केयर के अंतर्गत गरीब बच्चों को पढ़ाने का काम किया।

मिस इंडिया अर्थ फाइनलिस्ट के बोल

शैलजा की खास बात ये थी कि वह खुद को खुशमिजाज, जिंदादिल और खुशनसीब लड़की मानती थीं। मिस इंडिया अर्थ फाइनलिस्ट होने के बाद उन्होंने एक इंटरव्‍यू में  कहा था मेरी नजर में दुनिया प्यार और करुणा से भरी है। मैं लोगों से बात करना पसंद करती हूं। मैं आत्मविश्वासी, खुशमिजाज, जिंदादिल और खुशनसीब लड़की हूं। उन्होंने इस दौरान अपनी शादीशुदा जिंदगी पर भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि मैंने अपनी जिंदगी के प्यार से शादी की है और एक बहुत प्यारा शरारती बच्चा हमारा है। 

टॅग्स :मर्डर मिस्ट्रीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज