लाइव न्यूज़ :

खूंटीः एसडीएम सैयद रियाज अहमद के खिलाफ यौन शोषण का मामला, शराब पिलाकर दुष्कर्म, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 5, 2022 15:08 IST

झारखंड के खूंटी के एसपी अमन कुमार और डीसी शशि रंजन ने मामले की पुष्टि की है. इससे सैय्यद रियाज अहमद की मुश्किलें बढ़ गई हैं. एसडीएम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने वाली पीड़िता हिमाचल प्रदेश से एकेडमिक टूर पर आई थी.

Open in App
ठळक मुद्देशराब पिलाकर पीड़िता का यौन शोषण किया गया है.मामला 2 जुलाई का बताया जा रहा है.युवती डीसी कार्यालय में ट्रेनिंग के लिए आई थी.

रांचीः झारखंड के खूंटी जिले के एसडीएम (आईएएस) सैय्यद रियाज अहमद के खिलाफ एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस मामले को लेकर खूंटी पुलिस एसडीएम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

खूंटी के एसपी अमन कुमार और डीसी शशि रंजन ने मामले की पुष्टि की है. इससे सैय्यद रियाज अहमद की मुश्किलें बढ़ गई हैं. एसडीएम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने वाली पीड़िता हिमाचल प्रदेश से एकेडमिक टूर पर यहां आई थी. इसी दौरान शराब पिलाकर पीड़िता का यौन शोषण किया गया है.

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कारवाई करते हुए इन्हें हिरासत में ले लिया है. यह मामला 2 जुलाई का बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती डीसी कार्यालय में ट्रेनिंग के लिए आई थी. इसी दौरान रात में एसडीएम ने पार्टी के बहाने युवती को बुलाया था. पार्टी के बहाने एसडीएम ने शराब पिलाकर अश्लील बातें की और यौन शोषण किया.

घटना के बाद किसी तरह युवती वहां से निकली और महिला थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई. थाने में मामला दर्ज करवाने के लिए आईआईटी की आठ छात्राएं पहुंची थी. सभी आईआईटी की ही छात्राएं हैं, सभी इंटर्नशिप के लिए आई थी. इसी में से एक छात्रा ने यौन शोषण की शिकायत महिला थाने में की है.

वहीं, पीड़िता का बयान खूंटी के सीजेएम की अदालत में बयान दर्ज कराया जा रहा है. यहां बता दें कि खूंटी के एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद की पत्नी झारखंड के धनबाद की रहनेवाली हैं. वर्तमान में वह छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज