लाइव न्यूज़ :

दिल्ली ख्याला बेटी हत्याः तीन बेटियां थीं और चौथी बार भी बेटी का जन्म, तानों से परेशान मां ने उठाया खौफनाक कदम, 6 दिन की लाडली को मार डाला और शव छत पर फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2024 14:11 IST

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे फोन पर यह सूचना मिली कि छह दिन की बच्ची लापता है।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय थाने के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।सुबह साढ़े चार बजे उठी तो बच्ची गायब थी। घरों की तलाशी लेने के लिए एक टीम गठित की गई।

नई दिल्लीः पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में 28 वर्षीय एक महिला ने अपनी छह दिन की बेटी की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव को पास के घर की छत पर फेंक दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने महिला का हवाला देते हुए बताया कि उसकी तीन बेटियां थीं और फिर चौथी बार भी बेटी का जन्म होने पर लोगों के तानों से परेशान होकर उसने नवजात की हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) विचित्र वीर ने कहा, ‘‘हमें शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे फोन पर यह सूचना मिली कि छह दिन की बच्ची लापता है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय थाने के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।’’ वीर ने बताया कि नवजात की मां शिवानी ने प्रारंभिक पूछताछ के दौरान दावा किया कि उसे पिछली रात अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि रात करीब दो बजे बच्ची को दूध पिलाने के बाद वह उसे अपने पास लेकर सो गई, लेकिन जब वह सुबह साढ़े चार बजे उठी तो बच्ची गायब थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज की जांच करने और आसपास के घरों की तलाशी लेने के लिए एक टीम गठित की गई।

वीर ने कहा, ‘‘जब बच्ची की तलाश की जा रही थी तो शिवानी ने कहा कि उसे टांके हटवाने के लिए अस्पताल जाना है। इससे पुलिस को उस पर शक हुआ, लेकिन उसकी चिकित्सीय स्थिति को देखते हुए उसे जाने दिया गया।’’ उन्होंने बताया कि इस बीच तलाश के दौरान पुलिस को पास के मकान की छत पर एक बैग मिला और जब बैग खोलकर देखा गया तो उसमें बच्ची मिली।

उन्होंने कहा कि इसके बाद बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इसके बाद शिवानी को ढूंढ़ने के लिए पुलिस की एक टीम को अस्पताल, बस स्टेशन और शाहदरा में उसके घर पर भेजा गया और जब उसे पकड़ लिया गया तो पूछताछ करने पर वह टूट गई तथा उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

उन्होंने कहा कि शिवानी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि नवजात बच्ची उसकी चौथी बेटी थी और उसकी दो बेटियों की पहले ही मौत हो चुकी है। अधिकारी ने महिला के हवाले से बताया कि उसने लोगों से मिल रहे तानों से परेशान होकर अपनी छह दिन की बच्ची की जान ले ली। पुलिस उपायुक्त ने उसके हवाले से बताया कि शिवानी जब अपनी बच्ची को दूध पिला रही थी तो वह इन बातों को सोच-सोचकर परेशान हो गई और फिर उसने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी तथा उसके शव को पास की छत पर फेंक दिया।

उन्होंने कहा कि महिला ने बाद में दावा किया कि बच्ची गायब है क्योंकि उसे यह समझ नहीं आ रहा था कि वह अपने परिवार को क्या जवाब दे। वीर ने बताया कि शिवानी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी के बयान की पुष्टि करने और मौत का सही कारण जानने के लिए बच्ची की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम