लाइव न्यूज़ :

खगड़ियाः जीजा मानस यादव के साथ अवैध संबंध, प्रेम में पागल पत्नी अनुपम कुमारी ने प्रेमी संग मिलकर पति सुरेन्द्र यादव को मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: May 31, 2025 16:35 IST

Khagaria: पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने शनीवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि मृतक सुरेन्द्र यादव की हत्या उसकी पत्नी अनुपम कुमारी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी।

Open in App
ठळक मुद्देअनुपम कुमारी के जीजा का भाई मानस यादव है, जिसके साथ अनुपम के अवैध संबंध थे।मृतक सुरेन्द्र यादव अपनी पत्नी अनुपम कुमारी के अवैध संबंध का विरोध करता था।प्रेमी मानस यादव के साथ मिलकर सुरेन्द्र को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

Khagaria: बिहार में खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गांव से रिश्तों के नाम पर विश्वासघात और लालच का जीता-जागता उदाहरण बनकर सामने आया है। जहां पत्नी ने न केवल अपने पति को धोखा दिया, बल्कि अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला अवैध संबंधों और घरेलू विवादों से उपजे गुस्से और षड्यंत्र का परिणाम है। पुलिस अब इस केस में न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है और आरोपियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने शनीवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि मृतक सुरेन्द्र यादव की हत्या उसकी पत्नी अनुपम कुमारी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। यह प्रेमी कोई और नहीं, बल्कि अनुपम कुमारी के जीजा का भाई मानस यादव है, जिसके साथ अनुपम के अवैध संबंध थे।

जांच में सामने आया है कि मृतक सुरेन्द्र यादव अपनी पत्नी अनुपम कुमारी के इस अवैध संबंध का विरोध करता था। इसी को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े और तनाव होते रहते थे। पति के विरोध से तंग आकर अनुपम ने अपने प्रेमी मानस यादव के साथ मिलकर सुरेन्द्र को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

अनुपम ने अपने पति को मायके बुलवाया और वहां पहले से योजना के तहत मानस यादव ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मानस यादव और मृतक की पत्नी अनुपम कुमारी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में मानस यादव ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया है कि हत्या पूरी तरह से सुनियोजित थी। एसपी राकेश कुमार ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं और पुलिस इस दिशा में आगे की कार्रवाई कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज