लाइव न्यूज़ :

टीवी एक्ट्रेस मां और बहन के साथ घर में छापती थी नकली नोट, ऐसे हुआ भंडाफोड़

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 6, 2018 10:03 IST

एक अभिनेत्री को पुलिस ने घर में नकली नोट छापने के मामले में गिरफ्तार किया है। इस अभिनेत्री का नाम सूर्याशिश कुमार बताया जा रहा है जो केरल की दिग्गज टीवी अभिनेत्रियों में से एक है।

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 6 जुलाई। एक अभिनेत्री को पुलिस ने घर में नकली नोट छापने के मामले में गिरफ्तार किया है। इस अभिनेत्री का नाम सूर्याशिश कुमार बताया जा रहा है जो केरल की दिग्गज टीवी अभिनेत्रियों में से एक है। इसके साथ ही पुलिस ने सूर्याशिश की मां और बहन को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये तीनों मिलकर अपने घर में नकली नोट छापती थीं।   

पुलिस ने बताया कि हमें मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके बाद हमने कार्रवाई की। ये तीनों मिलकर अपने घर पर नकली नोट छापती थीं। सूर्या शिशकुमार पूर्व में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए नकली नोट छापने का काम कर रही थीं। सूर्या दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं जो केरल के कई टीवी चैनलों पर प्रसारित होने वाले कई सीरियल्स में अपनी अदा के जलवें बिखेर चुकी हैं।  

पुलिस अधिकारी वीएस सुनील कुमार की अगुआई में पुलिस की एक टीम ने बुधवार को सूर्या और उसके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी सुनील कुमार ने इस मामले में कहा कि, उन्हें अभिनेत्री के घर से नोट छपाई की हर तरह की सामग्री मिली है। 

उन्होंने कहा कि गुरुवार को इनके दो और साथी गिरफ्तार किए गए जिससे इस मामले में गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या आठ हो गई है। सभी गिरफ्तार व्यक्यिों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि,  हमें वहां से दो लाख रुपये के नकली नोट, कागज, प्रिंटर्स और नकली नोट बनाने में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री जब्त की। उन्होंने बताया कि उनके पास इतना सामान था कि वे 50 लाख रुपये के नकली नोट बना सकते थे।

टॅग्स :केरलमनीक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमटीवी कंट्रोवर्सी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया