लाइव न्यूज़ :

केरल: मलप्पुरम में होटल मालिक की बेरहमी से हत्या; ट्रॉली बैग में मिला शव, कर्मचारी समेत तीन लोग गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: May 26, 2023 15:13 IST

केरल के मलप्पुरम इलाके में एक होटल मालिक की हत्या कर उसका शव ट्रॉली बैग में फेंक दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के मलप्पुरम इलाके में होटल मालिक की हत्या हत्या के आरोप में होटल कर्मचारी समेत तीन लोग गिरफ्तार शख्स 18 मई से लापता था और सात दिन बाद उसका शव मिला

मलप्पुरम: केरल के मलप्पुरम जिले के एक होटल मालिक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को मामले की जानकारी देते हुए कहा कि होटल मालिक की हत्या के बाद उसका शव ट्रॉली बैग में भरकर अट्टापदी घाट रोड पर फेंक दिया गया।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच तेज की तो इसका खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में एक होटल का कर्मचारी है और एक उसकी प्रेमिका के साथ अन्य आरोपी है। पुलिस फिलहाल तीनों को हिरासत में लेकर उनसे मामले की पूछताछ कर रही है। 

सात दिन बाद मिला शव

गौरतलब है कि होटल मालिक सिद्दीकी 18 मई से लापता था। पुलिस को उनके लापता होने की सूचना मिली थी जिसके बाद जांच की गई।

पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से घाट से शव बरामद किया। मलप्पुरम के पुलिस अधीक्षक सुजीत दास के अनुसार, हत्या 18 से 19 मई के बीच हुई। शव सात दिन पुराना था।

पुलिस ने कहा कि आरोपी फरार हैं और उन्हें रेलवे सुरक्षा बल की मदद से चेन्नई से हिरासत में लिया गया। इस बीच, मृतक का पोस्टमार्टम कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि हत्या के कारणों को अभी पता नहीं लगाया जा सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :केरलहत्यामर्डर मिस्ट्रीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?