लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय विद्यालय के 9वीं के छात्र को सीनियर्स द्वारा जबरन पिलाया गया पेशाब, स्कूल ने जब कुछ नहीं लिया एक्शन तो पीड़ित के पिता ने किया पुलिस केस

By आजाद खान | Updated: April 27, 2022 12:38 IST

लड़के के पिता का कहना है कि इस घटना पर जब स्कूल ने कोई एक्शन नहीं लिया तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत की है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय विद्यालय के एक नाबालिग छात्र को पेशाप पिलाने का मामला सामने आया है। यह घटना अहमदाबाद के वस्त्रापुर के केंद्रीय विद्यालय में घटी है। इस घटना के बाद से ही लड़का सदमे में है।

अहमदाबाद: केंद्रीय विद्यालय वस्त्रापुर में कक्षा 9 के एक छात्र को उसके सीनियर द्वारा कथित तौर पर पेशान पिलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना फेयर वेल पार्टी के दौरान घटी है। पीड़ित छात्र के पिता ने यह आरोप लगाया है कि कुछ सीनियर छात्रों के ग्रुप ने उनके बच्चे को जबरन पेशान पिलाना चाहा और उसकी साथ स्कूल में बत्तमीजी की है। उनका यह भी कहना है कि जब इस मामले में स्कूल ने कोई कदम नहीं उठाया तो उन्होंने इसके खिलाफ पुलिस केस किया है। पीड़ित के पिता का कहना है कि इस घटना के बाद उसका बेटा सदमें में है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

क्या है पूरा मामला

द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना केंद्रीय विद्यालय वस्त्रापुर के एक फेयर वेल पार्टी के दौरान घटी है जहां पर 14 साल के एक छात्र को 12 क्लास के कुछ छात्रों ने जबरन नींबू पानी और छाछ पिलाया था। छात्र के पिता द्वारा दायर याचिका के अनुसार, इस छात्रों ने उनके बेटे को खिंचकर वॉशरूम में ले गए थे और उसे पेशाब भी पिलाने की कोशिश की थी। बच्चे को जबरन नींबू पानी और छाछ पिलाने की बात वस्त्रपुर थाने के इंस्पेक्टर एसजी खंभला ने भी की है। लड़के के पिता ने अपनी दायर याचिका में यह भी कहा है कि इस घटना के बाद उनका बच्चा सदमे में है। 

स्कूल ने इस घटना को नकारा

वस्त्रपुर थाने के निरीक्षक एसजी खंभला ने बताया कि यह मामला काफी संवेदनशील है क्योंकि इसमें सभी आरोपी नाबालिग हैं। वहीं इस घटना के बारे में जब स्कूल की प्रिंसिपल से पूछा गया तो उन्होंने इस तरह के किसी भी घटना के होने से इन्कार किया है। स्कूल की प्रिंसिपल जेनी जेम्स ने आरोपों का खंडन किया है और दावा किया है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई। जेनी से जब यह बताया गया कि इस मामले में पीड़ित बच्चे के पिता ने मामला दर्ज करवाया है तो उन्होंने कहा, ”कोई भी शिकायत दर्ज करा सकता है। मैं इस घटना को कोई हाइप नहीं देना चाहता। मैं इस बारे में मीडिया के सामने कुछ नहीं कहूंगा।”

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीअहमदाबादकेंद्रीय विद्यालय संगठनPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: शादीशुदा महिला के प्रेमी संग भागने पर खौफनाक सजा, परिवार वालों ने खिलाया जहर, फिर शव को लगा दी आग

क्राइम अलर्ट180 लड़कियों का शोषण, 350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, मोहम्मद अयाज उर्फ ​​तनवीर अरेस्ट

क्राइम अलर्टयौन उत्पीड़न, धमकी और बदले की कार्रवाई?, आनंद राठी वेल्थ की 33 वर्षीय कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

क्राइम अलर्टशैम्पू की बाेतल में रखकर मादक पदार्थ की तस्करी?, ट्रेन से 4.26 करोड़ की काेकीन जब्त, महिला गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?