लाइव न्यूज़ :

6 माह पहले शादी, पति करता है दिल्ली में नौकरी, धान काट रहे थे ससुर और सास, घर में घुसे 3 बदमाश और धारदार हथियार से गले पर वार, खून से लथपथ बेड पर था शव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2025 17:46 IST

Kaushambi: शाम लगभग छह बजे मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश उसके घर में घुसे और धारदार हथियार से उसके गले पर कई वार किए,जिससे अंजली की मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपति दिलीप पटेल दिल्ली में नौकरी करता है। ससुर मोहन पटेल और सास खेत में धान कटवा रहे थे।घर के अंदर गया और मामी को खून से लथपथ बेड पर पड़े पाया।

Kaushambi: कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर नव विवाहिता की कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के सिराथू नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 कानूनगो का पुरवा निवासी अंजली देवी (30) शाम के वक्त घर पर अकेली थी, उसकी छह माह पहले शादी हुई थी और उसका पति दिलीप पटेल दिल्ली में नौकरी करता है। पुलिस ने बताया कि अंजली देवी के ससुर मोहन पटेल और सास खेत में धान कटवा रहे थे।

तभी शाम लगभग छह बजे मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश उसके घर में घुसे और धारदार हथियार से उसके गले पर कई वार किए,जिससे अंजली की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अंजली का सात वर्षीय भांजा आर्यन घर के बाहर खेल रहा था और उसने बदमाशों को घर से भागते हुए देखा जिसके बाद वह घर के अंदर गया और अपनी मामी को खून से लथपथ बेड पर पड़े पाया।

पुलिस ने बताया कि उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने अंजली के सास ससुर को घटना की सूचना दी । अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना पाकर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टव्यवसायी रमना रेड्डी संग था पत्नी रेणुका का अफेयर, पति सीताराम रेड्डी ने झील में कूदकर आत्महत्या की

क्राइम अलर्टबेटे रोहन ने लिया पिता बहादुर चौहान के मर्डर का बदला?, कासन गांव में पैरोल पर छूटे एनएसजी के पूर्व कमांडो और 'हत्यारे' सुंदर फौजी को गोलियों से भूना?

भारतपहले सिलेंडर नहीं, डंडे मिलते थे!, योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर बड़ा हमला

भारतगिरगिट भी शर्मा जाएगा!, CM योगी के बयान से मचा बवाल, देखें वीडियो

क्राइम अलर्टट्यूशन टीचर से पढ़ते-पढ़ते प्यार कर बैठी 20 वर्षीय गुलअफसा प्रवीण, परिजनों को रिश्ते की भनक लगी तो भागकर रचाई शादी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP News: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ मुरादाबाद का छेड़खानी आरोपी, बुर्का पहनी महिला को किया था परेशान

क्राइम अलर्ट"ब्लैक स्पॉट" और रफ्तार, कैमरे में कैद?, श्रद्धालुओं की कार 200 फुट गहरी खाई में गिरी?, जिंदा जलकर 2 मरे, वीडियो

क्राइम अलर्टगली से गुजर रही बुर्का पहनी महिला को पीछे से पकड़ा और प्राइवेट पार्ट से छुआ?, यौन उत्पीड़न का चौंकाने वाला वीडियो

क्राइम अलर्टHoneymoon Murder Case: एक छोटी सी गलती और बदल गया राजा हत्याकांड का पूरा सच? जानें कैसे सोनम को 11 महीने बाद मिली जमानत

क्राइम अलर्टवैष्णो देवी की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे, 15 मिनट में कार खाक, 5 जिंदा जले और जिंदगी से जूझ रहा 1 शख्स, वीडियो