लाइव न्यूज़ :

बिहार में कटिहार वृहद आश्रय बालिका गृह की फरार बच्चियों ने किया आश्चर्यजनक खुलासा, 16-17 साल की बच्चियों को खिलाई जाती है खास तरह की दवा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 9, 2025 16:28 IST

सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह है 16-17 साल की इन बच्चियों को कुछ खास तरह की दवा भी खिलाई जाती है, जिसका खुलासा इन बच्चियों ने संस्था से जुड़े लोगों के पास किया है। दरअसल, बालिका गृह से से लगातार लड़कियां फरार हो रही हैं, जिसके बाद यह बालिका गृह सवालों के घेरे में है।

Open in App

पटना: बिहार में कटिहार जिले के सदर प्रखंड में वृहद आश्रय बालिका गृह से 17 फरवरी को फरार दो नाबालिग बच्चियों ने बरामदगी के बाद जो खुलासा किया है, वह बड़ा आश्चर्यजनक खुलासा कर सबको हैरान कर दिया है। प्रारंभिक पूछताछ में जो बातें सामने आई हैं, उसमें इन बच्चियों के साथ कई तरह की शोषण की बात सामने आई है। सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह है 16-17 साल की इन बच्चियों को कुछ खास तरह की दवा भी खिलाई जाती है, जिसका खुलासा इन बच्चियों ने संस्था से जुड़े लोगों के पास किया है। दरअसल, बालिका गृह से से लगातार लड़कियां फरार हो रही हैं, जिसके बाद यह बालिका गृह सवालों के घेरे में है।

इस संस्था से जुड़ी अधिवक्ता प्रियंका कुमारी बताती हैं कि उन्होंने भी बच्चियों से जो प्रारंभिक पूछताछ की है उसमें इन लोगों ने तो किसी खास लोगों के नाम तो नहीं बताये हैं, लेकिन कुछ कर्मियों के गलत आचरण की बात कही है। इसके साथ-साथ ऐसी दवा दिए जाने की बात बच्चियों ने कही है, जिससे बच्चियों को शरीर में अलग तरह की बेचैनी होती है। उल्लेखनीय है कि कटिहार में बालिका सुधार गृह तब एक बार फिर चर्चा में आया जब आठ मार्च को यहां से फिर दो नाबालिग लड़कियों के फरार हो जाने की खबर आई। 

बताया जा रहा है कि सुधार गृह के कर्मी जब दोनों नाबालिग को इलाज के लिए बगल के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे तो उसी समय दोनों नाबालिग बच्चियां वहां से भाग निकलीं। फिलहाल कटिहार के इस बालिका सुधार गृह से ऐसा मामला सामने आने के बाद लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। बालिका गृह से लगातार लड़कियां भाग रही हैं तो इसके पीछे की वजह क्या हो सकती है? 

इसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा है। फिलहाल एक जांच कमेटी बनायी गयी है जो इसकी जांच में जुटी है। लेकिन इन दिनों कटिहार का बालिका गृह पूरी तरह से चर्चा में बना हुआ है। बता दें कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड का मामला काफी चर्चित रहा था। इस आश्रय गृह में यौन शोषण, बलात्कार, और यातना के मामले सामने आए थे। मेडिकल जांच में यौन शोषण की पुष्टि हुई थी।

इस मामले में 31 मई, 2018 को 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गैर-सरकारी संगठन ‘सेवा संकल्प एवं विकास समिति’ के तहत चलने वाले इस बालिका गृह में बच्चियों के यौन शोषण को लेकर जहां विपक्ष ने नीतीश सरकार पर हमले किये थे, वहीं सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की आलोचना की थी।

टॅग्स :बिहारकटिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट