लाइव न्यूज़ :

मानव तस्करी का सरगना 'सैंट्रो' रवि को मैसुरु लाया गया, पत्नी ने कहा- 2019 में नशीला पदार्थ दिया, दुष्कर्म किया और शादी के लिए मजबूर किया, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2023 15:16 IST

पुलिस ने बताया कि 51 वर्षीय 'सैंट्रो' रवि को उसकी पत्नी द्वारा मैसुरु में दायर एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। रवि की पत्नी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसे 2019 में नशीला पदार्थ दिया गया, उसके साथ दुष्कर्म किया गया और शादी के लिए मजबूर किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे कर्नाटक पुलिस ने शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था।पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा।कुछ हफ्तों में रवि के खिलाफ आरोपों और मामलों ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।

मैसुरुः पुलिस ने कहा कि मानव तस्करी का सरगना होने के आरोपी के. एस. मंजूनाथ उर्फ 'सैंट्रो' रवि को मैसुरु लाया गया है और प्रक्रियाएं पूरी करने एवं प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा। उसे कर्नाटक पुलिस ने शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया कि 51 वर्षीय 'सैंट्रो' रवि को उसकी पत्नी द्वारा मैसुरु में दायर एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। रवि की पत्नी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसे 2019 में नशीला पदार्थ दिया गया, उसके साथ दुष्कर्म किया गया और शादी के लिए मजबूर किया गया।

मैसूर के पुलिस आयुक्त रमेश भनोट ने कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं कि हमने उसे कल पकड़ लिया था, हम उसे लेकर आज सुबह यहां पहुंचे। हमने उसकी चिकित्सकीय जांच कराई है, अब प्रक्रिया और शुरुआती पूछताछ जारी है।’’ उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

भनोट ने कहा, ‘‘यात्रा के समय को छोड़कर, हमें उसे 24 घंटे के भीतर न्यायाधीश के समक्ष पेश करना होगा, औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, हम उसे पेश करेंगे।’’ पिछले कुछ हफ्तों में रवि के खिलाफ आरोपों और मामलों ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।

विपक्षी दलों ने तस्वीरें जारी की हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर उसके साथ मेलजोल रखने का आरोप लगाया है। साथ ही, 'सैंट्रो' रवि की ऑडियो-क्लिप भी वायरल हो रही हैं जिसमें वह सरकार और पुलिस अधिकारियों से अपनी निकटता होने का दावा करता सुना जा सकता है।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने जांच का आदेश दिया है और कहा है कि विपक्षी दलों के नेताओं के भी उसके साथ संबंध थे। पुलिस ने शुक्रवार को कहा था कि आने वाले दिनों में आरोपी से संबंधित राजनीतिक सहित अन्य सभी मामलों को देखा जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरुकर्नाटकगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा