लाइव न्यूज़ :

Santro Ravi: कर्नाटक का सत्ता दलाल मंजूनाथ उर्फ सैंट्रो रवि गुजरात में हुआ गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: January 13, 2023 20:17 IST

राजनीतिक दलों के शीर्ष राजनेताओं और मंत्रियों के साथ सैंट्रो रवि के कथित लिंक होने की बात भी सामने आई है। 

Open in App
ठळक मुद्देएक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, वह बार-बार कर्नाटक में अपना ठिकाना बदल रहा थागुजरात की एक स्थानीय अदालत से ट्रांजिट वारंट हासिल करने के बाद उसे कर्नाटक लाया जाएगा

अहमदाबाद: के.एस. मंजूनाथ उर्फ 'सैंट्रो रवि' को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है। मंजूनाथ एक कथित मानव तस्कर है जो सैंट्रो रवि नाम से मशहूर है। हालांकि उसका कोड नेम विभिन्न देशों की महिलाओं के लिए अलग-अलग तरह की गाड़ियों के नाम पर आधारित है। कर्नाटक में राजनीतिक दलों के शीर्ष राजनेताओं और मंत्रियों के साथ उसके कथित लिंक होने की बात भी सामने आई है। आरोपी कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा के कई राजनेताओं के साथ पुलिस तबादलों और संबंधों में अपनी कथित भूमिका को लेकर विवादों में है। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, वह बार-बार कर्नाटक में अपना ठिकाना बदल रहा था। बाद में उन्होंने अपना मोबाइल फोन बदलना शुरू किया और राज्य से बाहर चला गया। गुजरात में बेस शिफ्ट करने से पहले वह पहले केरल गया, जहां से हमारी टीमों ने उसे उठाया। पुलिस अधिकारी ने कहा, सभी उचित प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा। गुजरात की एक स्थानीय अदालत से ट्रांजिट वारंट हासिल करने के बाद उसे कर्नाटक लाया जाएगा।

रवि की गिरफ्तारी के बाद कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि राज्य पुलिस ने कथित जालसाज सैंट्रो रवि को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उनकी गिरफ्तारी से सभी अटकलों पर विराम लग गया है। आरोपी सैंट्रो रवि के खिलाफ मैसूर में उसकी पत्नी ने एक मामला दायर किया है जिसमें उसने आरोप लगाया है कि 2019 में उसे नशीला पदार्थ दिया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया और शादी के लिए मजबूर किया गया। 

टॅग्स :कर्नाटकजनता दल (सेकुलर)BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी