लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: जैन मुनि श्री कामकुमार नंदी महाराज की हत्या की जांच सीआईडी करेगी, सीएम सिद्धरमैया ने की घोषणा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 19, 2023 17:47 IST

जैन मुनि आचार्य श्री कामकुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या की जांच पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) से कराई जाएगी। पुलिस ने इस मामले में नारायण बसप्पा मडी और हसन दलायथ को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देश्री कामकुमार नंदी महाराज की हत्या की जांच सीआईडी करेगीकर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने की घोषणाविपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बेलगावी जिले में जैन मुनि आचार्य श्री कामकुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या की जांच पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) से कराने की घोषणा की है। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जैन समुदाय के एक वर्ग ने इस मामले की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की थी।

सिद्धरमैया ने बुधवार को विधानसभा में एक बयान में कहा, "चूंकि, यह मामला संवेदनशील है इसलिए जनता के अनुरोध के बाद इस मामले की जांच सीआईडी को सौंपी जाएगी।" मुख्यमंत्री ने इस घटना और अब तक की जांच का विवरण भी साझा किया। नंदी पर्वत आश्रम के जैन मुनि कामकुमार नंदी महाराज बेलगावी के चिक्कोडी तालुक के हिरेकोडी में एक मठ के प्रमुख थे। उनकी कथित तौर पर हत्या करने के बाद शव को रायबाग तालुक के खटकभावी गांव में एक बोरवेल के गड्ढे में फेंक दिया गया था।

पुलिस ने इस मामले में नारायण बसप्पा मडी और हसन दलायथ को गिरफ्तार किया है। विपक्षी भाजपा ने हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों जगह विरोध प्रदर्शन किया था। भाजपा ने इस संबंध में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत को भी याचिका दी थी।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने हाल ही में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को पत्र लिखकर जैन मुनि की हत्या की जांच पुलिस महानिरीक्षक स्तर के एक बहुत वरिष्ठ अधिकारी को सौंपने के लिए कहा था ताकि साजिश का पर्दाफाश' किया जा सके।

इस मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी  नारायण  निर्माण के लिए रेत की आपूर्ति करता था और वह जैन भिक्षुओं का करीबी था। गौरतलब है कि आरोपी नारायण ने कुछ ही महीनों में दो टिपर लॉरी खरीदी और रेत की सप्लाई शुरू कर दी। दूसरा आरोपी हसनब मक्क्कुल दलायत इन लॉरियों का ड्राइवर था। लॉरी खरीदने के लिए कर्ज लेने वाले आरोपी ने पैसे नहीं लौटाए और इसलिए, साधु उससे पैसे वापस करने के लिए कह रहे थे।

इसी पृष्ठभूमि में आरोपियों ने साधु की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद डायरी और खून से सने कपड़ों को जलाकर नष्ट कर दिया गया। फिर उसने शव को बोरे में डाला और बाइक से कटकाभावी के खेत में ले गया और बोरवेल में फेंकने का फैसला किया। जब पूरा शव नहीं फेंका जा सका तो शव के टुकड़े कर दिए गए। जांच से पता चला कि हत्या पैसे के इरादे से की गई थी।

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयासीबीआईहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह