लाइव न्यूज़ :

भाजयुमो नेता प्रवीण नेत्तारू की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कहा दोनों के इस्लामी संगठन PFI से सम्बन्ध होने का सन्देह

By रुस्तम राणा | Updated: July 28, 2022 15:51 IST

गिरफ्तार हुए जाकिर और शफीक दोनों लोगों के पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के साथ "संदिग्ध संबंध" हैं। एडीजीपी आलोक कुमार (लॉ एंड ऑर्डर) ने कहा, "लेकिन हम उन लिंक और उनके उद्देश्यों की भी जांच कर रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक जाकिर और शफीक के रूप में हुई गिरफ्तार लोगों की पहचानपुलिस ने कहा- हम उन लिंक और उनके उद्देश्यों की भी जांच कर रहे हैंबीते 26 जुलाई को हुई थी प्रवीण की बेरहमी से हत्या, हमलावरों ने कुल्हाड़ी से किया था वार

बेंगलुरु:कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे में बीते 26 जुलाई को हुई भाजपा युवा मोर्चा के नेता प्रवीण नेत्तारू की हत्या के मामले में दो स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जाकिर और शफीक के रूप में पहचाने जाने वाले दोनों लोगों के पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के साथ "संदिग्ध संबंध" हैं। एडीजीपी आलोक कुमार (लॉ एंड ऑर्डर) ने कहा, "लेकिन हम उन लिंक और उनके उद्देश्यों की भी जांच कर रहे हैं।"

पुलिस ने कहा कि दोनों को कल पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था और आज "सबूतों के आधार पर" गिरफ्तार किया गया है। एडीजीपी ने कहा कि उनसे पूछताछ के बाद मामले में अन्य गिरफ्तारियां की जा सकती हैं। 

बता दें कि 26 जुलाई को 32 वर्षीय बीजेपी मार्चा के नेता की उस समय बड़ी बेहरमी से हत्या कर दी गई जब वह बेल्लारे में अपनी मुर्गी की दुकान बंद करने के बाद पास के शहर सुलिया में घर लौट रहे थे। मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उनपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया।

मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने शीघ्र जांच का वादा किया और इस प्रकार छह टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने कल बताया कि 15 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। तीन टीमों को कर्नाटक और पड़ोसी केरल के क्षेत्रों में भेजा गया था, क्योंकि बाइक में केरल पंजीकरण संख्या थी।

वहीं सीएम बसवराज एस बोम्मई ने शीघ्र जांच का वादा किया और इस प्रकार छह टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने बीते दिन बताया कि इस मामले में 15 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। तीन टीमों को कर्नाटक और पड़ोसी केरल के क्षेत्रों में भेजा गया था, क्योंकि बाइक में केरल पंजीकरण संख्या थी।

प्रवीण की इस हत्या को लेकर बेल्लारे और सुलिया में विरोध प्रदर्शन किया गया। बीजेपी नेता के पार्थिव शरीर को उनके घर ले जाने पर सैकड़ों लोग शामिल हुए। यहां तक कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने आरोप लगाया है कि हत्या के पीछे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया का हाथ है।

टॅग्स :कर्नाटकBJPPFI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह