लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना जा रहे पाकिस्तान से जुड़े चार संदिग्ध आतंकवादी अरेस्ट, वाहन से हथियार, विस्फोटक और आईईडी बरामद, लुधियाना और फिरोजपुर से संबंध

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 5, 2022 17:25 IST

हरियाणा के करनाल में बृहस्पतिवार को विस्फोटक की आपूर्ति के लिये तेलंगाना जा रहे पाकिस्तान से जुड़े चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया और जिस वाहन में वे सवार थे उसमें से हथियार, विस्फोटक और आईईडी बरामद किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।चारों आतंकी संदिग्धों को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर 15 मई तक के लिए भेजा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

करनालः हरियाणा के करनाल पुलिस ने चार संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया और उनके पास से विस्फोटक बरामद किया। गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धारा 13, 18 और 20, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 4 और 5 और शस्त्र अधिनियम 1959 की धारा 25 के तहत प्राथमिकी दर्ज़ की गई है।

 

कोर्ट ने चारों आतंकी संदिग्धों को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर 15 मई तक के लिए भेजा है। हरियाणा पुलिस ने उनके पास से आज पहले करनाल में विस्फोटक, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। करनाल के पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने कहा कि वे कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित एक व्यक्ति के संपर्क में थे, जो आतंकी गतिविधियों में शामिल है और उन्हें ऐप के जरिये उन स्थानों की जानकारी भेजता है, जहां विस्फोटक और हथियार पहुंचाने होते हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पंजाब से हमें खबर मिली थी जिसके आधार पर हमने गाड़ी पकड़ी है, जिसमें असलहा मिला है और कुछ लोग भी पकड़े हैं। जांच के बाद ही उनका मकसद पता चलेगा। अभी ये जानकारी है कि ये हरियाणा की घटना नहीं थी, वे हरियाणा पार कर रहे थे।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पंजाब की तरफ से 4 आतंकवादी एक गाड़ी में आ रहे थे, हरियाणा पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर उन्हें गिरफ़्तार किया है। उनके पास 3 IEDs, 1 देसी पिस्तौल, 31 कारतूस, 1 लाख 30 हज़ार रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन बरामद हुए। मामले में जांच की जा रही है।

हरियाणा पुलिस के महानिदेशक पी. के. अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों की खुफिया सूचनाओं के आधार पर हरियाणा और पंजाब पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में चारों को गिरफ्तार किया गया। पंजाब पुलिस ने ट्वीट किया, ''खुफिया अभियान में, पंजाब पुलिस और हरियाणा पुलिस ने आज करनाल में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से ढाई-ढाई किलो के 3 आईईडी और एक पिस्तौल बरामद की गई है। जांच जारी है।''

करनाल रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर बस्तारा टोल प्लाजा के निकट चार लोगों को पकड़ा गया। पुनिया ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों की पहचान लुधियाना के भूपिंदर सिंह और फिरोजपुर के गुरप्रीत सिंह, परमिंदर सिंह और अमनदीप सिंह के रूप में हुई है।

चारों विस्फोटकों की एक खेप लेकर तेलंगाना के आदिलाबाद जा रहे थे। उन्होंने कहा, ''वे पाकिस्तान स्थित एक व्यक्ति हरविंदर सिंह रिंडा के संपर्क में थे, जो आतंकी गतिविधियों में शामिल है और ऐप के जरिये उन स्थानों की जानकारी भेजता है, जहां विस्फोटक और हथियार पहुंचाने होते हैं। रिंडा ड्रोन की मदद से फिरोजपुर के खेतों में हथियार और विस्फोटक भेजता था।''

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणापाकिस्तानISIतेलंगानापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली