लाइव न्यूज़ :

Kanpur: राम जानकी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली, दीवारों पर चिपकाए गए पोस्टर

By धीरज मिश्रा | Updated: January 28, 2024 16:07 IST

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित राम जानकी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी रविवार को मिली है। मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी वाला पोस्टर दीवारों पर चिपकाए गए थे और प्राचीन मंदिर के फर्श पर बिखरे हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देराम जानकी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैअयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में यहां पर आयोजित हुआ था कार्यक्रमपुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित राम जानकी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी रविवार को मिली है। मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी वाला पोस्टर दीवारों पर चिपकाए गए थे और प्राचीन मंदिर के फर्श पर बिखरे हुए थे। यहां के भाजपा नेता और मंदिर के ट्रस्टी रोहित साहू को धमकी वाला पत्र मिला है। बताया जा रहा है कि अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा थी। इसके उपलक्ष्य में राम जानकी मंदिर में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस पूरे घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कहा हमें मंदिर परिसर के अंदर धमकी भरे पोस्टर के बारे में पता चला है। हम इसमें शामिल उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे। पत्र में कुछ आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

रोहित साहू के छोटे भाई राहुल साहू ने कहा मुझे सुबह मंदिर की दीवारों पर चिपकाए गए और फर्श पर बिखरे हुए धमकी भरे पत्रों की जानकारी मिली। जब मैं यहां आया तो मैंने भी हर जगह धमकी भरे पत्र बिखरे हुए देखे। मैं डर गया किसी भी संभावित स्थिति से बचने के लिए दरवाजे बंद कर दिए और पुलिस बैरिकेड्स लगा दिए।

क्या लिखा है पोस्टर में

मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी वाले पत्र में लिखा है कि रोहित साहू पानी सर से गुजर चुका है। हमारी बाबरी मस्जिद को तोड़कर जो तुम लोगों ने मंदिर बनाया, हम लोगों के दिल को दुखा रहे हो, जश्न मना रहे हो। आज तक इस मंदिर में कभी कोई इतनी बड़ी पूजा आरती का कार्यक्रम नहीं हुआ और हम लोगों को जलाने के लिए पूजा-आरती यह सब जो तुम कर रहे हो न।

भाजपा सरकार की वजह से बचे हुए थे। लेकिन अब हम लोग और नहीं बर्दाश्त करेंगे। हमारे मुसलमान भाइयों के दिलों को ठेस पहुंची है। इसका बदला हम जरूर लेंगे।

टॅग्स :कानपुरक्राइमउत्तर प्रदेशPoliceबमबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए